आज का पञ्चांग एवं राशिफल : 29 नवम्बर 2016

आप का दिन मंगल मय हो
आज का पञ्चांग 
29 नवम्बर, दिन मंगलवार
ऋतु- हेमन्त
मास- मार्गशीर्ष
सूर्य दक्षिणायन
सूर्योदय:-06:43
सूर्यास्त:- 05:17
राहु काल (अशुभ समय)
दोपहर 03:00से 04:30 तक
तिथि-अमावस्या
पक्ष:-कृष्ण
दिसाशूल- उत्तर

आज का राशिफल

(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आपके प्रियजनों से आपकी मुलाकात होने की संभावना है।आय में वृद्धि होगी।
सुझाव:- आज आप भगवान उमामहेश्वर को गुलाब का पुष्पों शिवार्चन करें लाभ होगा।
शुभ रंग:- केसरिया।

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आपका दिन मंगलकारी है।रचनात्मक कार्यों में प्रगति होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप फल दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग :- धानी।

(का,की कु, के, को हा,  घ ,छ, )
मिथुन:- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।आपके कार्यों में प्रगति होने की संभावना है।स्वास्थ्य उत्तम रहेगा
सुझाव:- आज आप शिव मंदिर में दीपक जलाएं लाभ होगा।
शुभ रंग - गुलाबी।

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:-आज आपके सामाजिक कार्यों में वृद्धि होने की संभावना है।संवेदनशीलता से बचें।आर्थिक पक्ष सबल होगा।
सुझाव:- आज आप वृद्धों की सेवा करें लाभ होगा।
शुभ रंग - लाल।

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आप अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं।आपका मन उत्साहित रहेगा।
सुझाव:- आज आप भगवान अर्धनारीश्वर का स्मरण करके कोई कार्य प्रारम्भ करें लाभ होगा।
शुभ रंग - बैगनी।

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आप नई योजनाएं बनाने में सफल हो सकते हैं।भाई-बंधुओं का सहयोग प्राप्त हो सकता है।सुझाव:-आज आप देवालय में मिष्ठान्न बाँटे लाभ होगा।
शुभ रंग - हरा।

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आप धैर्य से काम करें हितकारी होगा।भावुकता में कोई निर्णय न लें।आर्थिक पक्ष उत्तम रहेगा।
सुझाव:- आज आप अन्न का दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग - सुनहला पीला।

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आपके विरोधी सक्रिय हो सकते हैं वाणी पर नियंत्रण रखें।पारिवारिक वातावरण सुखमय होगा।
सुझाव:- आज आप भगवान उमामहेश्वर का दर्शन करें लाभ होगा।
शुभ रंग - भूरा।

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आपके घर में मांगलिक कार्य की सूचना प्राप्त हो सकती है।सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप ऊँ नमः शिवाय का 108 बार जप करें लाभ होगा।
शुभ रंग - नीला।

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं।आपकी यात्रा सुखद एवं लाभकारी हो सकती है।
सुझाव:- आज आप भोलेनाथ को 21बेलपत्र अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग- श्वेत।

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आपके जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहेगी।माता से धनलाभ।
सुझाव:- आज आप माता गौरी की आराधना करें लाभ होगा।
शुभ रंग- फिरोजी।

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची  )
मीन:- आज आपके आत्मविश्वाश में वृद्धि होने की संभावना है।सामाजिक कार्यों मे वृद्धि होगी।क्रोध पर नियंत्रण रखें।
सुझाव:- आज आप शिवलिंग पर दूध अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग - मटमैला।


।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
                                                                                                                                                                    1-आज मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष अमावस्या तिथि है।
2 आज भौमवती अमावस्या भी है।


प्रेरणा दाई चौपाई
सुखी  मीन   जे  नीर  अगाधा।
जिमि हरि सरन न एकउ बाधा।।
अर्थ:-जिस प्रकार मछली पर्याप्त जल पा कर सुखी हो जाती है उसी प्रकार जिव भी हरि की शरण पा कर सुखी हो जाता है।

प्रस्तुति
आचार्य स्वामी विवेकानंद
श्री अयोध्या धाम
सम्पर्क-9044741252 

Comments

Popular posts from this blog

युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हो सकती है अगम की कहानी

पढ़ाई बीच में छोड़ दी और कर दिया कमाल, देश के 30 नौजवान फोर्ब्स की सूची में

खतरे में ढेंका, चकिया, जांता, ओखरी