आज का पञ्चांग एवं राशिफल : 30 नवम्बर 2016

आप का दिन मंगलमय हो
आज का पंचांग
30 नवम्बर दिन बुद्धवार
ऋतु- हेमन्त
मास-मार्गशीर्ष
सूर्य  दक्षिणायन
सूर्योदय:-06:43
सूर्यास्त:-05:17
राहु काल(अशुभ समय) दोपहर 12:00से 01:30 तक
तिथि-प्रतिपदा
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- उत्तर

।।आज का राशिफल।।
(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
मेष:- आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति हो सकती है।
सुझाव:- आज आप श्री किशोरी जी का स्मरण करके कार्य आरम्भ करें लाभ होगा।
शुभ रंग:-नारंगी

(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
वृष:- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा।जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त हो सकता है।आय में वृद्धि।
सुझाव:- आज आप किसी देवालय में जाकर मिष्ठान्न बाँटे लाभ होगा।
शुभ रंग :- जामुनी

(का,की कु, के, को हा,  घ ,छ, )
मिथुन:- आज आप कुछ नए कार्य करने की योजना बना सकते हैं।लक्ष्य प्राप्त करने के लिए जागरूक रहेंगे।
सुझाव:- आज आप भगवान शंकर जी की आराधना करें लाभ होगा।
शुभ रंग -हल्का पीला

(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
कर्क:-आज आप विषम परिस्थितियों में भी निराश नही होंगे।अथक प्रयास के बाद सफलता प्राप्त होने की संभावना है।
सुझाव:- आज आप सुन्दरकाण्ड का पाठ करें लाभ होगा।
शुभ रंग - बादामी

(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
सिंह:- आज आपको शिक्षा व नौकरी के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की सम्भावना है।वाहन सुख।
सुझाव:- आज आप ब्राह्मणों को भोजन कराएं लाभ होगा।
शुभ रंग - कत्थई

( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
कन्या:- आज आप यात्रा करने की योजना बना सकते हैं ।यात्रा से सुख प्राप्त हो सकता है।
सुझाव:-आज आप भगवती जी को चुनरी अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग -फिरोजी

(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
तुला:- आज आपका दिन संघर्षमय रहेगा।आपके द्वारा किया गया प्रयास सार्थक होगा।
सुझाव:- आज आप पीले फल का दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग -हल्का लाल

(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
वृश्चिक:- आज आपके विचारों एवं कार्य कुशलता से लोग प्रभावित होंगे।आर्थिक पक्ष उत्तम होगा।
सुझाव:- आज आप ऊँ नमः शिवाय का जाप करें लाभ होगा।
शुभ रंग - चॉकलेटी

(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
धनु:- आज आपका दिन पूर्ण रूप से मंगलकारी है।धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।भावुकता से बचें।
सुझाव:- आज आप गायत्री माता का दर्शन करें लाभ होगा।
शुभ रंग - आसमानी

(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
मकर:- आज आपको बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने की संभावना है।हर्षातिरेक में कोई निर्णय न लें।
सुझाव:- आज आप गऊ को पानी पिलायें लाभ होगा।
शुभ रंग- पीला

(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
कुम्भ:- आज आपके सगे-संबंधियों से मुलाकात हो सकती है।किसी विशेष विषय पर चर्चा परिचर्चा हो सकती है।
सुझाव:- आज आप देवालय में दीपक जलाएं लाभ होगा।
शुभ रंग- हल्का हरा

(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची  )
मीन:- आज आपके मित्रों से आपकी थोड़ी बहुत अनबन हो सकती है।यश,कीर्ति में वृद्धि।स्वास्थ्य में सुधार।
सुझाव:- आज आप देवालय में संध्या के समय खीर का भोग लगायें लाभ होगा।
शुभ रंग - गुलाबी

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
                                                                                                                                                                   1-आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथिहै।
2-आज विवाह मुहूर्त है।

प्रेरणा दाई चौपाई

कर्म  प्रधान   विश्व  रचि  राखा।
जो जस करहि सो तस फल चाखा।

अर्थ:- सारा संसार कर्म के अधीन है जो जैसा कार्य करता है उसको वैसा कार्यानुरूप फल प्राप्त होता है।

।।इति शुभम् ।।
 ।।आचार्य स्वामी विवेकानंद  ।।
 ।।श्री अयोध्या धाम ।।
 सम्पर्क-9044741252 

Comments

Popular posts from this blog

पढ़ाई बीच में छोड़ दी और कर दिया कमाल, देश के 30 नौजवान फोर्ब्स की सूची में

युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हो सकती है अगम की कहानी

खतरे में ढेंका, चकिया, जांता, ओखरी