अग्नि-5 का सफल परीक्षण : अब अमेरिका, रूस, फ़्रांस, चीन के बराबर पहुंचा भारत
अग्नि-5 का सफल परीक्षण : फ़ाइल फोटो: साभार अमेरिका, रूस, फ्रांस और चीन की बराबरी करते हुए भारत ने भी सबसे लंबी रेंज वाली न्यूक्लियर मिसाइल अग्नि-5 का आज ओडिशा के अब्दुल कलाम आईलैंड से परीक्षण किया. डीआरडीओ के मुताबिक अग्नि पांच हजार किमी तक कवर कर सकती है. यह पूर्व में चीन, फिलीपींस और पश्चिम में यूरोप के इटली तक यह मिसाइल पहुंच सकती है. इसी के साथ भारत इंटरकॉन्टीनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल बनाने वाला पांचवा देश बन गया है. अमेरिका, रूस, फ्रांस और चीन हमसे पहले इस तरह की मिसाइल बना चुके हैं. इस मिसाइल में आरएलजी (रिंग लेजर गायरोस्पेस) टेक्नीक का इस्तेमाल किया गया है. इससे सटीक निशाना लगाने में मदद मिलती है. अग्नि में 85% स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (MIRV) टेक्नीक के इस्तेमाल से एकसाथ कई टारगेट पर वार कर सकेगी. अग्नि-5 सतह से सतह पर मार करने वाली मीडियम से इंटरकॉन्टिनेंटल रेंज की मिसाइल है. इसका यह चौथा टेस्ट है. दूसरे और तीसरे टेस्ट से यह बात साबित हुई थी कि यह मिसाइल 20 मिनट में टारगेट को हिट कर सकती है....