कर्मचारी हो अधिकारी, आम हों या खास, यह खबर खास आप के लिए है
अगला साल सरकारी कर्मचारियों के लिए छुट्टियाँ ही छुट्टियाँ पड़ रही हैं. साल भर में पड़ने वाली 40 में से 14 छुट्टियाँ या तो शुक्रवार को हैं या फिर सोमवार को. दोनों ही सूरत में तीन दिन की लगातार छुट्टी तय है. अगर आप राज्य या केंद्र के कर्मचारी हैं, तो इनमें से अधिकतर का लाभ आप उठा सकते हैं. और अगर आप का कोई काम सरकारी दफ्तरों में है तो आप को सावधान रहने की जरूरत होगी. जरा सी चूक हुई तो आप का काम कई दिन तक लटक सकता है. कई बार ऐसे मौके हैं, जब एक-दो दिन की छुट्टी लेने पर पूरे-पूरे सप्ताह आराम या घूमने-फिरने की आजादी मिल सकती है. हाँ, अगर आप कारपोरेट या निजी कंपनियों में काम कर रहे हैं, तो यह आप के लिए नहीं हो सकता. क्योंकि बहुतेरी छुट्टियाँ आप को अपनी संस्था का काम करते हुए बीतेंगी. साल शुरू होते ही जनवरी में गुरु गोविंद सिंह के 350वें प्रकाशोत्सव पर छुट्टी रहेगी। कुल 40 छुट्टियों में 13 छुट्टियां सोमवार अथवा शुक्रवार को पड़ रहीं हैं। शनिवार और रविवार को छुट्टी रहती ही है। इस तरह सोमवार और शुक्रवार को छुट्टी रहने से कर्मचारी लगातार तीन दिनों तक छुट्टी पर रह सकेंगे। होली में 13 और 1...