Posts

Showing posts with the label चरमपंथ

आतंकवाद और चरमपंथ के खात्मे को ठोस कदम उठाएगी ट्रंप सरकार, भरोसा न हो तो पढ़ लें

Image
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले अगले साल सत्ता संभालेंगे, लेकिन टीम चयन को लेकर उनकी पसंद देख उनके इरादों का पता साफ-साफ चलता है. तय है कि वे आतंकवाद, चरमपंथ जैसे मुद्दों पर मौन नहीं रहेंगे. उनके निशाने पर वह देश हर हाल में होंगे, जो आतंकवाद का समर्थन करते हैं. भारत के पड़ोसी पाकिस्तान को तो खास तौर से संभलने की जरूरत है. क्योंकि उसकी तो पहचान ही आतंकवाद के पोषक देश की है. अभी तक अपनी टीम के जिन सदस्यों को ट्रंप ने चुना है, उन सबके इरादे आतंकवाद और उनका समर्थन करने वालों को लेकर खतरनाक रहे हैं. ये सभी कभी न कभी, किन्हीं न किन्हीं कारणों से आतंकवाद और मुसलमानों को लेकर मुखर रहे हैं. हालाँकि, सीनेट की मुहर के बाद ही इन सबकी नियुक्ति मान्य होगी लेकिन माना जा रहा है कि ट्रंप ने सोच-समझकर ही अपनी टीम चुनी होगी. मायने, उन्हें अपने चयन अपर सीनेट की मजूरी का पूरा भरोसा है. आइए देखते हैं कौन-कौन हस्तियाँ अब तक उनकी लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं..और उनकी उपलब्धियां क्या-क्या रही हैं ? जेफ़ सेशंस : अलबामा से सीनेटर सेशंस को ट्रंप ने अटार्नी जनरल के लिए चुना है. जेफ़ को उनके ...