शुभरात्रि : सुर्खियाँ अब तक : 4 दिसंबर
50 और 20 के नए नोट जल्द, पुराने भी चलेंगे भारतीय रिज़र्व बैंक ने ऐलान किया है कि जल्द ही 50 और 20 रुपए के नए नोट जारी किए जाएंगे. इसमें आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल के दस्तख़त होंगे और नोट के पिछले हिस्से में साल 2016 प्रिंट होगा.नोट का डिज़ाइन और दूसरे फीचर्स पुराने नोट जैसे ही होंगे. नोट के नंबर के फ़ोंट बढ़ते क्रम में होंगे. नोट के पिछले हिस्से का रंग वही रहेगा लेकिन अगले हिस्से का रंग थोड़ा हल्का होगा. 50 रुपए का नया नोट तो जारी होगा लेकिन साथ ही पुराने नोट भी मान्य होंगे. डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने वाले अफसरों को नगद पुरस्कार डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए सरकार जिलों के अफसरों को इन्सेन्टिव देगी। नीति आयोग ने रविवार को कहा, "एक व्यक्ति को डिजिटल पेमेंट सिखाने और अपनाने के लिए डीएम, डिप्टी कमिश्नर को 10 रुपए का इन्सेन्टिव दिया जाएगा।" नीति आयोग और सरकार डिजिटल पेमेंट में सबसे अच्छा परफॉर्म करने वाली टॉप 15 डिस्ट्रिक्ट को भी अवार्ड देगी। इस लक्ष्य कप पूरा करने के इरादे से नीति आयोग ने डिजिटल आर्मी बनाने के ऑर्डर दिए हैं. इस आर्मी में स्किल्ड युवाओं को...