यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे इस राज्यपाल ने दिया इस्तीफ़ा
मेघालय के राज्यपाल वी. षणमुगनाथन: फ़ाइल फोटो साभार यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद मेघालय के राज्यपाल वी. षणमुगनाथन ने इस्तीफा दे दिया है. उन पर कार्रवाई के लिए राजभवन में काम कर रहे करीब सौ कर्मचारियों ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी. कर्मचारियों का आरोप है कि राज्यपाल ने राजभवन को यंग लेडीज़ क्लब बना दिया था. राजभवन के कर्मचारियों ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को लिखा, “राज्यपाल ने राजभवन की गरिमा से गंभीर समझौता किया है और इसे यंग लेडीज़ क्लब बना दिया है, ये एक ऐसी जगह बन गयी है जहां लड़कियां राज्यपाल के सीधे आदेश से आती जाती हैं, कई लड़कियों की पहुंच सीधे उनके बेडरूम तक है.” ज़ाहिर है राज्यपाल वी षणमुगनाथन पर ये आरोप बेहद गंभीर हैं. पांच पन्नों की इस चिट्ठी में कर्मचारियों ने और भी कई बातें लिखी हैं. राजभवन के कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि नाइट शिफ्ट में दो जनसंपर्क अधिकारी, एक बावर्ची और एक नर्स को नियुक्त किया है और ये सभी महिलाएं हैं. राज्यपाल ने अपने काम के लिए सिर्फ महिलाओं का ही चयन किया...