राहुल का मोदी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, जानिए क्या है पूरा माजरा
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी (बाएं) एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (दायें) कांग्रेस उपाध्य राहुल गांधी ने बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बड़ा हमला बोला. राहुल का आरोप है कि सहारा पर छापे के दौरान ऐसे दस्तावेज मिले थे जिसमें इस बात का जिक्र था कि नरेंद्र मोदी को छह महीने में नौ बार पैसे दिए गए. राहुल के आरोपों पर बीजेपी ने भी पलटवार किया और कहा कि वो अपनी पार्टी का इतिहास पता करें. राहुल गांधी ने इनकम टैक्स विभाग के कुछ कागजाते के हवाले से कहा, ”22 नवंबर 2014 को सहारा कंपनी पर आयकर विभाग ने छापा मारा. इस छापे में उन्हें वहां से कुछ रिकॉर्ड मिले. इन रिकॉर्ड में पैसों की कुछ एंट्रियां थीं.” राहुल ने कहा, “ऐसे ही एक रिकॉर्ड बिड़ला कंपनी का है, जिसमें साफ़ लिखा है कि गुजरात के सीएम को 25 करोड़-12 करोड़ हो गए, बाकी के आगे ?” राहुल गांधी ने कहा, “6 महीने में सहारा के लोगों ने मोदी को 9 बार पैसा दिया. ये सब कुछ उन लोगों ने अपनी डायरी में लिखा.” इसके अलावा राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बिड़ला ग्रुप से भी पैसे लेने का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने बत...