Posts

Showing posts with the label आरके चौधरी

भाजपा को मिल सकता है इस पासी नेता का साथ

Image
आरके चौधरी: फोटो साभार भारतीय जनता पार्टी किसी भी सूरत में उत्तर प्रदेश की सत्ता चाहती है. इसे हासिल करने के लिए वह कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. इसीलिए आये दिन गठबंधन और दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करने का सिलसिला रुका नहीं है. भाजपा के नए साथी के रूप में कभी बसपा के सिपाही रहे आरके चौधरी जुड़ने को तैयार दिख रहे हैं. पूरी उम्मीद है कि वे एक-दो दिन में भगवाधारी होंगे. पार्टी उन्हें लखनऊ के मोहनलालगंज से टिकट भी दे सकती है. अभी यह तय होना शेष है कि वे गठबंधन कर रहे हैं या फिर अपनी पार्टी का विलय. जो भी उनकी सिफारिश पर एक-दो और टिकट भाजपा दे सकती है. माना जाता है कि आरके चौधरी पासी समुदाय के बड़े नेता हैं. लखनऊ और आसपास के करीब दर्जन भर जिलों में इनका प्रभाव अच्छा है क्योंकि लखनऊ, सीतापुर, उन्नाव, रायबरेली सरीखे जिलों में इस जाति की तादात अच्छी है. बसपा और कांशीराम के साथ रहते चौधरी ने अच्छी पैठ बनाई थी. शुक्रवार को बीजेपी तीसरे और चौथे चरण के लिए सीटों का ऐलान करेगी और उम्मीद जताई जा रही है की अगर समझौता हो गया तो बीजेपी मोहनलालगंज और सीतापुर की एक सीट छोड़ देगी. बता दें क...