पैसे नहीं है लेकिन यूनिक बिजनेस आईडिया है तो यहाँ से मिलेगा फंड, ट्राई करके तो देखिए
अगर आप के पास मोबाइल और वेब बिजनेस को लेकर कोई यूनिक आईडिया है और आप के पास पैसे नहीं हैं तो बहुत चिंतित होने की बात नहीं है. फेसबुक अब आप के सपनों को परवान चढ़ाएगा. वह आप के प्रोजेक्ट को 50 लाख रुपये तक फंड कर सकता है. फेसबुक की यह नई योजना है, जो आप के बिजनेस प्लान में मददगार हो सकती है. स्टार्ट-अप को ध्यान में रखकर शुरू किया फेसबुक ने स्टार्टअप बिजनेस को ध्यान में रखकर दो साल पहले इसकी शुरुआत की थी। इस प्रोग्राम का नाम एफबी-स्टार्ट रखा गया है। ये दुनिया भर के स्टार्टअप को फंड करता है। फेसबुक अभी तक भारत के कई स्टार्ट-अप्स को 135 करोड़ रुपए (20 मिलियन डॉलर) की मदद दे चुका है। आपको बस अपना आयडिया फेसबुक पैनल के पास पिच करना होता है और अगर उन्हें पसंद आया तो आपको फंड मिल सकता है। अगर आप अपना मोबाइल या वेब स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो अपना आयडिया और डीटेल्ड प्लान fbstartpartners@fb.com पर भेज दें। इसकी कुछ शर्तें भी हैं जैसे कि आपका बिजनेस आपके देश में लीगल होना चाहिए। रजिस्ट्रेशन की ज़रुरत है तो उसे अपने देश के कानून के हिसाब से पूरा कीजिये। आपको अपनी एप्लीकेशन में अपने ऑर्गनाइ...