32 अरबपति छोड़ गए और विकासशील देश चौथे पायदान पर पहुँच गया, जानिये पूरा माजरा
दुनिया के दो अरबपति मुकेश अम्बानी, बिल गेट्स :फ़ाइल फोटो :साभार भारत तरक्की कर रहा है लेकिन देश में अरबपतियों की संख्या गिरी है. देश का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है लेकिन लगभग ढाई दर्जन अरबपति देश छोड़कर चले गए. नतीजा यह हुआ की पूरी दुनिया में हमारा नंबर तीन की जगह चार हो गया. मतलब हम अरबपतियों के मामले में दुनिया में अब चौथे नंबर पर आ गए हैं. अभी तक भारत तीसरे नंबर पर था. बिल गेट्स दुनिया भर में और मुकेश अम्बानी भारत में धनवानों की सूची में सबसे ऊपर हैं और अपनी स्थिति कायम रखे हुए हैं. दुनिया भर से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में अरबपति बनने का सपना पूरा करने में सबसे अहम फार्मास्यूटिकल्स सेक्टर रहा, क्योंकि सर्वाधिक 20 अरबपति इसी सेक्टर से हैं. इसके बाद दोनों मैन्यूफैक्चरिंग और स्टील कारोबार से 10-10 अरबपति इस ग्लोबल लिस्ट में शामिल हैं. चीनी हुरुन मैगजीन की ओर से जारी अरबपतियों की ग्लोबल रिच लिस्ट 2017 में भारत तीसरे पायदान से लुढ़ककर चौथे पर पहुंच गया है. 32 अरबपति देश छोड़कर चले गए और पिछले साल के मुकाबले देश में अरबपतियों की संख्या 111 से घटकर 100 रह गई. सूच...