Posts

Showing posts with the label भारत

32 अरबपति छोड़ गए और विकासशील देश चौथे पायदान पर पहुँच गया, जानिये पूरा माजरा

Image
दुनिया के दो अरबपति मुकेश अम्बानी, बिल गेट्स :फ़ाइल फोटो :साभार भारत तरक्की कर रहा है लेकिन देश में अरबपतियों की संख्या गिरी है. देश का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है लेकिन लगभग ढाई दर्जन अरबपति देश छोड़कर चले गए. नतीजा यह हुआ की पूरी दुनिया में हमारा नंबर तीन की जगह चार हो गया. मतलब हम अरबपतियों के मामले में दुनिया में अब चौथे नंबर पर आ गए हैं. अभी तक भारत तीसरे नंबर पर था. बिल गेट्स दुनिया भर में और मुकेश अम्बानी भारत में धनवानों की सूची में सबसे ऊपर हैं और अपनी स्थिति कायम रखे हुए हैं. दुनिया भर से जुटाए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में अरबपति बनने का सपना पूरा करने में सबसे अहम फार्मास्यूटिकल्स सेक्टर रहा, क्योंकि सर्वाधिक 20 अरबपति इसी सेक्टर से हैं. इसके बाद दोनों मैन्यूफैक्चरिंग और स्टील कारोबार से 10-10 अरबपति इस ग्लोबल लिस्ट में शामिल हैं. चीनी हुरुन मैगजीन की ओर से जारी अरबपतियों की ग्लोबल रिच लिस्ट 2017 में भारत तीसरे पायदान से लुढ़ककर चौथे पर पहुंच गया है. 32 अरबपति देश छोड़कर चले गए और पिछले साल के मुकाबले देश में अरबपतियों की संख्या 111 से घटकर 100 रह गई. सूच...

दुनिया के कुछ प्रमुख हैकर्स ग्रुप के बारे में जानना चाहेंगे

Image
इन दिनों पूरी दुनिया में हैकर्स का शोर है. ये तकनीक के इतने महारथी हैं कि कभी भी, कहीं भी बैठकर किसी बड़े आदमी या संस्थान की वेबसाइट, ईमेल या कोई भी साइबर डाटा उड़ा सकते हैं. हाल ही में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई ट्विटर अकाउंट हैक होने और कैशलेस होते अपने देश के लिए जानना बहुत जरुरी है कि ये कौन हैं ? देश को साइबर हमले से बचाने के प्रयास तो सरकार को करने हैं लेकिन हम अपनी रक्षा थोड़ी सी सावधानी से करने का प्रयास तो कर ही सकते हैं. फ़िलहाल, मैं आप को दुनिया के 5 कुख्यात हैकर्स समूहों के बारे में कुछ जानकारी देने का प्रयास कर रहा हूँ, ताकि आप को भी इस खतरे का अंदाजा रहे. आवर माइन (OurMine) यह ग्रुप उस वक्त सुर्ख‍ियों में आया जब फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुए. ट्विटर के सीईओ जैक दोरजी का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ तो भी इसी ग्रुप की ओर ऊँगली उठी थी. वैसे इस ग्रुप ने 2012 में लिंक्डइन के कुछ निष्क्रिय अकाउंट्स पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी और इसके जरिये तमाम सोशल मीडिया अकाउंट्स को हैक करना शुरू किया. इस ग्रुप में तीन ...