Posts

Showing posts with the label नोटबंदी:अब चन्द्र बाबू नायडू हुए परेशान

पहले समर्थन किया और अब नोटबंदी से परेशान हुए आंध्र के सीएम, जानिए क्या है असली वजह

Image
चन्द्र बाबू नायडू : फ़ाइल फोटो : साभार नोटबंदी का समर्थन करने वाले बिहार के सीएम ने दो दिन पहले कैशलेस इंडिया के सपने के पूरा होने पर शक जताया था और 50 दिन बाद टिप्पणी करने की बात कही. अब यही हाल टीडीपी प्रमुख चन्द्र बाबू नायडू का है. वे कह रहे हैं कि रोज समय देने के बावजूद समस्या का हल नहीं निकाल पा रहे हैं.  नायडू ने कहा कि मैं इस समस्या पर सिर खपा रहा हूं लेकिन कोई हल नहीं मिल पा रहा है. आपको बता दें कि इससे पहले नायडू मोदी सरकार के इस फैसले की तारीफ कर चुके हैं. चंद्रबाबू ने विजयवाड़ा में अपनी पार्टी के सांसदों, विधायकों, विधान पार्षदों और अन्य नेताओं के एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए ये बातें कही. आंध्र के मुख्‍यमंत्री ने कहा कि लोगों को अपनी बुनियादी जरूरत की चीजें खरीदने के लिए नई करेंसी नहीं मिल पा रही है जो काफी चिंता का विषय है. बैंक तथा एटीएम में रोज कैश की किल्लत नजर जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि नोटबंदी के कारण हो रही परेशानियों को कम करने के बारे में मैं रोजाना दो घंटे वक्त देता हूं.... मैं रोज अपना सिर फोड़ता हूं...लेकिन समस्या का समाधान ढूंढने में असफल हू...