Posts

Showing posts with the label हाफिज सईद ने फिर उगला जहर

हाफिज सईद ने फिर उगला जहर, इस बार उसके निशाने कौन ? पढ़िए यहाँ

Image
हाफिज सईद : फ़ाइल फोटो : साभार  जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद ने  भारत के खिलाफ फिर आग उगला है. इस बार उसने गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बयान को 'युद्ध की घोषणा' तक बता दिया है. श्री सिंह ने बीते दिनों जम्मू में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद पर काबू नहीं करता तो उसके दस टुकड़े हो जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बात सईद ने लाहौर के नसीर बाग़ में आयोजित एक रैली में कही. सईद ने कहा, ‘हम राजनाथ के बयान को युद्ध की घोषणा मानते हैं और चुनौती स्वीकार करते हैं. हम नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम को स्वीकार नहीं करते हैं.’ उसने सरकार को भारत के कथित जासूस कुलभूषण को क्लीन चिट नहीं देने की चेतावनी दी. इससे पहले गुरूवार को गुलाम कश्मीर की राजधानी मुजफ्फराबाद में भी एक रैली को संबोधित करते हुए हाफिज सईद ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज पर निशाना साधा था. उसका कहना था, 'हिंदुस्तान जाने की बजाय अजीज को कश्मीर में जारी मानवाधिकार के उल्लंघन का मुद्दा विश्व समुदाय के समक्ष उठाने में अपना समय खर्च करना चाहिए.' ध्यान रहे कि दिसंबर महीन...

सरताज अजीज के कंधे पर बंदूक रख किया भारत पर हमला ! कौन है ये जानिए

Image
हाफिज सईद : फ़ाइल फोटो साभार जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद ने फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है. इस बार उसने यह हमला पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज के कंधे पर बंदूक रखकर किया. सईद ने गुरूवार को पाक अधिकृत मुजफ्फराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अजीज ने भारत जाकर कश्मीर और पाकिस्तान की बेइज्जती की है. 26/11 के मुंबई हमलों के इस मास्टरमाइंड ने कहा है कि इससे देश की इज्जत मिट्टी में मिल गई है. सईद ने नसीहत दी कि सरताज अजीज को भारतीय अत्याचार के बारे में पूरी दुनिया को बताना चहिए. इसके साथ ही सईद ने पाक अधिकृत कश्मीर के लोगों को कश्मीरियत के संघर्ष के लिए खड़े होने का आह्वान किया और पाकिस्तान सरकार से कश्मीरियों को पूरा सहयोग करने की गुजारिश की है. सईद की सभा में अब्दुल रहमान मकी, सैय्यद सलाहुद्दीन, अब्दुल अजीज अली और जमात-ए-इस्लामी के महासचिव लियाकत बलूच भी मौजूद थे. हॉर्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में भाग लेने के लिए सरताज अजीज पिछले दिनों अमृतसर आए थे। अमृतसर से लौटने के बाद जल्दबाजी में बुलाए गए एक संवाददाता सम्मेलन में अजीज ने आरोप लगाया था कि भारत ने हार...