खुशखबरी: अंतिम समय में बची सीटों पर रेलवे देगा 10 फीसद छूट
प्रतीकात्मक फोटो रेलवे ने ट्रेनें खाली रहने की स्थिति से बचने के लिए नया फैसला किया है. 1 जनवरी, 2017 से सभी ट्रेनों में रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद खाली बची सीटों को बुक करने पर 10 फीसदी छूट मिलेगा. भारतीय रेलवे ने यह प्रयोग शताब्दी, दुरंतो और राजधानी ट्रेनों में इस महीने शुरु किया था. अब ट्रायल के तौर यह सुविधा अगले छह महीनों के लिए सभी ट्रेनों पर मिलेगी. 28 दिसंबर को रेलवे द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि-1 जनवरी 2017 से सभी अन्य ट्रेनों की रिजर्व श्रेणियों में 10 फीसदी की छूट दी जाएगी. यह प्रयोग छह महीनों तक किया जाएगा. यह छूट किसी खास श्रेणी के लिए पहला चार्ट बनने से पहले बिके आखिरी टिकट के मूल किराए पर यह छूट दी जाएगी. पहला चार्ट अामतौर पर ट्रेन छूटने के समय से चार घंटे पहले बनता है. पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ट्रेन के लिए बिके आखिरी टिकट का मूल्य चार्ज पर छापा जाएगा. यह छूट उन सीटों के लिए भी लागू होगा जहां बुक कराई सीटों पर यात्री नहीं पहुंच सकेंगे. जोनल रेलवे इस योजना की एक रिपोर्ट तैयार करके 31 अप्रैल, 2017 से पहले रेलवे बोर्ड को सौंपेंगे, ताकि इस योजन...