Posts

Showing posts with the label नोटबंदी

नोटबंदी के नफा-नुकसान पर ये क्या बोल बैठे नितीश कुमार

Image
नितीश कुमार: फ़ाइल फोटो :साभार  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि नोटबंदी के नतीजों के बारे में प्रधानमंत्री को देश के सामने सारे फायदे-नुकसान उजागर करने चाहिए. नोटबंदी के शुरुआती दिनों में वे इस फैसले के साथ थे.  एक कार्यक्रम में उन्होंने नोटबंदी की वजह से लोगों को हो रही परेशानी और असंगठित क्षेत्र में इस बीच बढ़ने वाली समस्याओं का भी जिक्र किया. वे केन्द्र सरकार से नोटबंदी के बाद बरामद हुए धन का पूरा ब्यौरा भी मांगते हैं. नीतीश कुमार ने सोमवार को लोकसंवाद कार्यक्रम में कहा कि केवल नोटबंदी से काम नही चलेगा. उन्होंने मौके पर कहा कि नोट के रूप में कालाधन की मात्रा काफी कम है ऐसे में बेनामी सम्पत्ति पर ध्यान देने की जरूरत है. उनके इस बात से स्पष्ट है कि वो इस मामले को केवल नोटबंदी तक सीमित रखने के बजाय आगे ले जाना चाहते हैं.  हालाँकि, इनका ये स्टैण्ड पहले से है. नीतीश कुमार का कहना है कि बेनामी सम्पति सबसे ज्यादा रियल स्टेट, जमींनों, विदेशों, हीरे व सोने में है. वे इन तमाम बेनामी सम्पतियों को उजागर किए जाने तक कालेधन सामने नहीं आने की बात कहते हैं. नीती...

बड़ा खुलासा: चट मंगनी-पट ब्याह की तर्ज पर हुई थी नोटबंदी

Image
प्रतीकात्मक फोटो : साभार नोटबंदी पर केंद्र सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया आमने-सामने आ गए हैं. केंद्र बार-बार कह चुका है कि यह फैसला रिजर्व बैंक की सिफारिश पर लिया गया. पर, रिजर्व बैंक की रिपोर्ट कुछ दूसरी ही कहानी बयां कर रही है. रिजर्व बैंक के मुताबिक सात नवंबर को सरकार ने नोटबंदी के मसले पर विचार करने का आग्रह किया था. अगले ही दिन आठ नवंबर को आरबीआई ने उस पर अपनी सहमति दी और शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्‍ट्र के नाम संबोधन में नोटबंदी के फैसले का ऐलान किया. आरबीआई ने 22 दिसंबर को पेश सात पन्‍नों की रिपोर्ट में कहा है, ''सरकार ने सात नवंबर को आरबीआई को सलाह दी थी कि जाली नोट, आतंकियों की फंडिंग और काला धन की समस्‍याओं से निपटने के लिए आरबीआई का सेंट्रल बोर्ड 500 और 1000 के नोटों की कानूनी वैधता को वापस लेने पर विचार कर सकता है.'' उसमें यह भी कहा गया था कि काला धन पर लगाम लगाने में इसकी बड़ी भूमिका हो सकती है और काले धन की अर्थव्‍यवस्‍था के खात्‍मे से भारत के आर्थिक विकास पर सकारात्‍मक असर पड़ेगा. यह भी कहा गया था कि पिछले पांच वर्षों में 500 और 1000 ...

इस बार मोदी के समर्थन में आये अभिनेता आमिर खान, जानिए क्यों और किस मुद्दे पर?

Image
फिल्म अभिनेता आमिर खान: फ़ाइल फोटो : साभार  असहिष्णुता के मुद्दे पर तीखा हमला बोलने वाले फिल्म अभिनेता आमिर खान ने नोटबंदी पर न केवल खुलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का साथ दिया है, बल्कि देशवासियों से भी साथ देने की अपील की है. अभिनेता आमिर ने कहा कि नोटबंदी करके प्रधानमंत्री मोदी ने देशहित में बहुत बड़ा काम किया है. आमिर ने देशवासियों से अपील की है कि पीएम मोदी की इस मुहिम में लोग उनका साथ दें.  मुंबई में संवाददाताओं से आमिर खान ने कहा, “नोटबंदी से मुझे कोई परेशानी नहीं हुई. मेरे पास काला धन नहीं है. मैं टैक्स जमा करता हूं. जिनके पास काला धन है उन्हें ही इससे परेशानी हो रही है. जहां भी जरूरी होता है मैं अब डेबिट या क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर रहा हूं.” उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि आम आदमी को इससे थोड़ी परेशानी हो रही है. यह जानकर मुझे दुख भी हो रहा है लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अच्छा कदम उठाया है और हम सभी को उनका समर्थन करना चाहिए.” आपको बता दें कि आमिर खान का यह बयान ऐसे समय में आया है जब उनकी फिल्म दंगल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में 23 दिसंबर को ...

नोटबंदी : इस बड़े नेता ने बोला मोदी पर हमला, बोले-यह बहुत बड़ा घोटाला, जाँच होनी चाहिए

Image
नोटबंदी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पूरा विपक्ष तो उनके पीछे पड़ा ही है, अब यूपीए सरकार में वित्त मंत्री रहे पी. चिदंबरम सामने आये हैं. उन्होंने इसे बहुत बड़ा घोटाला कहा है और जाँच की मांग की है. चिदंबरम की बात इसलिए अहम है क्योंकि वे देश के वित्त मंत्री रहे हैं और इस पूरे हालात को वे विशेषज्ञ नज़रों से देखने की क्षमता रखते हैं. चिदंबरम के सवाल उठाने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा, ''कांग्रेस की यूपीए सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर था। ब्लैकमनी खत्म करने के लिए 10 साल में कुछ नहीं किया। इसीलिए समझ सकते हैं कि सरकार के सख्त फैसले से कांग्रेस को क्यों परेशानी हो रही है।''  पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने मंगलवार को नागपुर में कहा, ''बैंकों में पैसे नहीं हैं, नोटबंदी से निपटने के लिए तैयारियां नहीं की गईं. कैश की कमी दूर होने में अभी कम से कम 7 महीने और लगेंगे. 50 दिन में कुछ नहीं होगा।'' बोले- जीडीपी पर लंबे वक्त तक नेगेटिव असर पड़ेगा. चिदंबरम ने सवाल किया  ''नोटबंद करने से कालाधन खत्म हुआ ...