Posts

Showing posts with the label साइबर हमला

देश पर खतरा है लेकिन इस हमले से बचने को उपाय नहीं, आप जानना नहीं चाहेंगे

Image
एक ओर भारत सरकार इलेक्ट्रानिक पेमेंट को बढ़ावा देने की कोशिशें कर रही है तो वहीँ दूसरी ओर हाल ही में राहुल गांधी, विजय माल्या, बरखा दत्त समेत कई अहम लोगों के ट्विटर अकाउंट हैक करने वाले ग्रुप ने आगाह किया है कि भारत का डिजिटल बैंकिंग सिस्टम आसानी से साइबर हमले का शिकार हो सकता है. ग्रुप का कहना है कि उसका अगला निशाना भारत के सरकारी कर्मचारियों को ईमेल सर्विस मुहैया कराने वाली वेबसाइट है. देश के लिए यह बहुत चिंता की बात हो सकती है. इसे सुरक्षित करने के उपायों पर तुरंत अमल करने की जरूरत बताई जा रही है. हालाँकि जानकार बताते हैं कि इसके फौरी उपाय नहीं किये जा सकते. लेकिन साइबर सुरक्षा के लिए ठोस उपाय करने का समय आ गया है. अन्यथा, जैसे-जैसे देश में इलेक्ट्रानिक पेमेंट बढ़ेंगे, घपले-घोटाले भी बढ़ते जाएंगे. वैसे भी इस समय देश में साइबर हमले से निपटने को कोई भी पुख्ता तंत्र नहीं है. हाल ही में देश पांच हाई प्रोफाइल ट्विटर अकाउंट हैक करने वाले ग्रुप लीजन का कहना है कि उसकी पहुंच ऐसे सभी सर्वर्स तक हो गई है. इनमें अपोलो जैसे मशहूर अस्पताल भी शामिल हैं जहां तमिलनाडु की सीएम जयललिता का निध...