यूपी विधान सभा चुनाव दूसरा चरण: करोड़पति प्रत्याशियों मे बसपा सबसे आगे
प्रतीकात्मक फोटो: साभार यूपी विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण में पहले चरण की अपेक्षा थोड़े कम आपराधिक मामले वाले और करोड़पति प्रत्याशी हैं। दूसरे चरण के मुकाबले में 107 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं जबकि 256 करोड़पति हैं। प्रथम चरण में इससे ज्यादा 302 उम्मीदवार करोड़पति दर्ज किए गए हैं जबकि 142 पर गंभीर मामले दर्ज हैं। उत्तर प्रदेश इलेक्शन वाच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने छह राष्ट्रीय स्तर की पार्टियों, छह राज्य स्तर की पार्टियों, 80 गैरमान्यताप्राप्त दल सहित 92 राजनीतिक दलों और 206 निर्दलियों समेत 92 राजनीतिक दलों 721 उम्मीदवारों में 719 की ओर से दाखिल हलफनामे का विश्लेषण किया है। जारी रिपोर्ट में कहा कि विश्लेषण किए गए 719 उम्मीदवारों में 107 (15 प्रतिशत) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। कुल 84 उम्मीदवारों (12 प्रतिशत) ने हत्या, हत्या की कोशिश, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध आदि सहित गंभीर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। इसमें कहा गया है कि भाजपा के 67 में 16, बसपा के 67 में 25, रालोद के 52 में छह, सपा के 51 में 21, कांग्र...