Posts

Showing posts with the label प्रतीक यादव की कार

किस कार से चलते हैं लखनऊ की सबसे अमीर प्रत्याशी अपर्णा यादव के पति!

Image
लैंबोर्गिनी कार: प्रतीकात्मक फोटो समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव अपनी नई पांच करोड़ी कार लैंबोर्गिनी को लेकर चर्चा में हैं. प्रतीक यादव ने महंगी कार खरीदने को लेकर हो रहे विवादों के बीच विरोधियों को जवाब दिया है. उन्होंने बताया कि 5.28 करोड़ की लैंबोर्गिनी कार लोन पर खरीदी है.  उनके पास इसके सारे पेपर मौजूद हैं. प्रतीक ने कहा कि उनका खुद का बिजनेस है और उनका राजनीति में जाने का बिल्कुल इरादा नहीं है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रतीक ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि मेरा खुद का रियल स्टेट और जिम का बिजनेस है. मैंने पांच करोड़ रुपये प्रॉपर्टी में इनवेस्ट किए है. इस मामले में किसी को कुछ कहने का अधिकार नहीं है.  उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी अपर्णा लखनऊ कैंट से चुनाव जरूर जीतेंगी. उन्होंने उस क्षेत्र में पहले ही बहुत काम किया है. प्रतीक यादव ने सपा-कांग्रेस गठबंधन के बारे में कहा कि दोनों मिलकर इस यूपी चुनाव में 250 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा 300 तक जा सकता है.  प्रतीक ने साफ...