भारत दुनिया का चौथा देश बना, पाकिस्तान टॉप टेन में भी कहीं नहीं, जानिए पूरा सच
भारतीय सेना का प्रतीकात्मक चित्र : साभार I सऊदी अरब और रूस को पीछे करते हुए भारत अपनी सेना पर खर्च करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है. रक्षा खर्च के मामले में अब हमसे ऊपर केवल अमेरिका, चीन और ब्रिटेन हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि दो वर्ष के अंदर भारत ब्रिटेन को पीछे करते हुए दुनिया के टॉप तीन देशों में शामिल हो जाएगा. अपना रक्षा बजट बढ़ाने के बावजूद पाकिस्तान टॉप टेन देशों में कहीं नहीं ठहरता. बावजूद इसके उसकी घुड़की और सीमा पर हरकतें किसी के समझ से परे हैं. इस समय भारत का रक्षा बजट अब 50.7 अरब डॉलर का है। अमेरिका इस वर्ष 622 अरब डॉलर के रक्षा बजट के साथ विश्व में सबसे आगे रहा। वहीं चीन का रक्षा बजट 191.7 अरब डॉलर जबकि ब्रिटेन का रक्षा बजट 53.8 अरब डॉलर का रहा। सऊदी अरब का रक्षा बजट 48.68 अरब डॉलर और रूस का रक्षा बजट 48.44 अरब डॉलर का था। लन्दन की कंपनी आईएचएस मारकिट की ओर से जारी ‘2016 जेन्स डिफेंस बजट्स रिपोर्ट’ के अनुसार अमेरिका, चीन और ब्रिटेन रक्षा पर खर्च करने वाले विश्व के तीन शीर्ष देश बने हुए हैं। वहीं भारत का चौथा सबसे बड़ा रक्षा बजट है। इसके बाद सउ...