Posts

Showing posts with the label 41 वें प्रधान न्यायाधीश

सिख समुदाय के पहले मुख्य न्यायाधीश के बारे में जानें कुछ ख़ास बातें

Image
सुप्रीम कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जेएस खेहर  जस्टिस जेएस खेहर सुप्रीम कोर्ट के 44 वें प्रधान न्यायाधीश होंगे। वे 4 जनवरी 2017 को पदभार ग्रहण करेंगे।  सर्वोच्च न्यायालय के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाले सिख समुदाय के वे पहले व्यक्ति हैं।  उन्हीं की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने जजों की नियुक्ति के लिए मोदी सरकार द्वारा बनाए गए विवादित राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) कानून को खारिज कर दिया था। प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में उनके बाद सबसे वरिष्ठ जस्टिस खेहर को नया सीजेआई बनाने की सिफारिश की है।  जस्टिस ठाकुर 3 जनवरी 2017 को रिटायर हो जाएंगे और 4 जनवरी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जस्टिस खेहर को शपथ दिलाएंगे।  जस्टिस खेहर 27 अगस्त 2017 को रिटायर होंगे। उनका कार्यकाल करीब आठ माह का होगा। एलएलएम में गोल्ड मेडल जीतने वाले जस्टिस खेहर का जन्म 28 अगस्त 1952 को हुआ। वे पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर चुके हैं। खेहर के हालिया बड़े फैसले अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन रद...