नोटबंदी का अगला शिकार कौन? पढ़कर आप चौकेंगे और खुश भी होंगे
नोटबंदी के बाद प्रभावशाली लोगों से मिलीभगत कर कालाधन सफ़ेद करने वाले बैंक कर्मियों की अब खैर नहीं है. भारत सरकार ने देश की पांच सौ से ज्यादा बैंक शाखाओं का स्टिंग करवा लिया है. ज्यादातर सीडी वित्त मंत्रालय तक पहुँच चुकी हैं. जाँच चल रही है. इसके बाद कार्रवाई होगी. इसकी जद में निजी और सरकारी बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी आएंगे. अफसर मानते हैं कि अगर बैंकों ने अपना काम ईमानदारी से किया होता तो इतनी दिक्कत आम लोगों को न होती, जितनी हुई है. जितना पैसा रिजर्व बैंक भेज रहा था, उससे दिक्कतें कुछ हद तक कम होनी चाहिए. बड़ी संख्या में एटीएम में नए ट्रे लग गए हैं. उनमें एक बार ही सही, नोट डाले भी जा रहे हैं. दिक्कत फिर भी बनी हुई है. इसी कारण इस स्टिंग की जरूरत महसूस हुई. और तब भारत सरकार ने यह फैसला किया. पता चला है कि प्राम्भिक जाँच में बैंक अधिकारियों, पुलिस, दलाल और जालसाजों की मिलीभगत से नोट बदले जाने के सबूत भी मिले हैं. सीडी में साफ पता चल रहा है कि बैंकों में पुलिस, दलाल और प्रभावशाली लोगों की सांठ-गांठ से कैसे पुराने नोट बदले जा रहे हैं. बैंकों में हुई गड़बड़ी की जांच जारी है. करे...