Posts

Showing posts with the label यूपी में चौथे चरण का मतदान 23 को

यूपी में चौथे चरण का मतदान 23 को: 189 करोड़पति जनसेवा को मैदान में

Image
फ़ाइल फोटो: साभार यूपी में गुरूवार, 23 फरवरी को होने वाले चौथे चरण के मतदान में 12 जिलों की 53 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इस चरण के 680 उम्मीदवारों में से 189 करोड़पति उम्मीदवार हैं जबकि 116 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले हैं.  उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स (एडीआर) ने चौथे चरण के लिए 98 राजनीतिक दलों के 680 उम्मीदवारों के हलफनामे का विश्लेषण किया. इसमें छह राष्ट्रीय दल, पांच प्रांतीय दल के अलावा 87 गैर-मान्यता प्राप्त दलों के अलावा 200 निर्दलीय उम्मीदवार हैं. एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘‘680 उम्मीदवारों में से 189 करोड़पति हैं. बसपा के 53 में से 45 उम्मीदवार करोड़पति हैं, भाजपा के 48 में से 36 उम्मीदवार, सपा के 33 में से 26, कांग्रेस के 25 में से 17, रालोद के 39 में से 6 और 200 निर्दलीय में से 25 उम्मीदवार करोड़पति हैं. उप्र चुनाव के चौथे चरण में लड़ रहे उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 1.90 करोड़ रुपए है. एडीआर ने कहा कि 680 उम्मीदवारों में से 116 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी है. 95 उम्मीदवारों ने हलफनामे में हत्या, हत्या के प्रय...