फिल्म अभिनेता सलमान खान आर्म्स एक्ट में बरी
सलमान खान :फ़ाइल फोटो :साभार जोधपुर की एक अदालत ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को आर्म्स एक्ट में बरी कर दिया है. यह मामला बीते 18 वर्षों से चल रहा था. मामला तब दर्ज हुआ था, जब सलमान फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग कर रहे थे. अदालत ने जैसे ही यह फैसला सुनाया, सलमान समेत उनके चाहने वाले खुश हो गए. इस मौके पर सलमान भी अदालत में मौजूद थे. अगर इस मामले में अदालत सलमान को सजा सुनाती तो 3 से 7 साल तक की जेल हो सकती थी. अगर अदालत सलमान को तीन साल से ज्यादा की सजा सुनाती, तो उन्हें तुरंत जेल जाना पड़ता. सलमान के खिलाफ शिकार से जुड़े तीन मामले दर्ज हैं. चिंकारा के शिकार से जुड़े दो मामलों में राजस्थान हाई कोर्ट सलमान को बरी कर चुका है. वहीं, दो काले हिरण के शिकार के मामले में तीसरा केस चल रहा था, जो अब फिलवक्त ख़त्म हो गया है. सलमान फिलहाल कबीर खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में काम कर रहे हैं. वह अपनी बहन अलवीरा के साथ मंगलवार शाम जोधपुर पहुंच गए. बुधवार को वह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश होंगे. इस मामले से जुडे़ दोनों पक्ष कीफिल्म अभिनेता सलमान खान के लिए आज फैसले का दिन है...