Posts

Showing posts with the label टीसीएस

महिलाओं को केंद्र ने दिया जोरदार झटका, पुरुषों को मिल सकती है राहत

Image
प्रतीकात्मक फोटो : साभार दो लाख रुपये से अधिक के आभूषणों की खरीद पर आप को एक प्रतिशत टीसीएस (टैक्स डिडक्शन सोर्स) देना होगा. अभी तक इसकी मौजूदा सीमा 5 लाख रुपये है. यह नई व्यवस्था एक अप्रैल से लागू हो रही है. इसी बजट सत्र में इस सिलसिले में प्रस्ताव पेश किया गया था. वित्त विधेयक 2017 पारित होने के बाद आभूषण भी सामान्य वस्तुओं की श्रेणी में आ जाएंगे, जिन पर दो लाख रुपये से अधिक की खरीद पर एक प्रतिशत टीसीएस देना होता है.  इस विधेयक में टीसीएस के लिए 5 लाख रुपये से अधिक के आभूषणों की खरीद की सीमा को समाप्त करने का प्रस्ताव है.  इसकी वजह यह है कि 2017-18 के बजट में तीन लाख रुपये से अधिक के नकद सौदों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसके उल्लंघन में नकदी स्वीकार करने वाले व्यक्ति पर उतनी ही राशि का जुर्माना लगाने का प्रावधान है.  हालांकि, आभूषणों की खरीद के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं है ऐसे में अब इसे सामान्य उत्पादों के साथ मिला दिया गया है.  इन वस्तुओं पर एक बार में दो लाख रुपये से अधिक की खरीद पर एक प्रतिशत का टीसीएस लगता है. बड़े लेन-देन के जरिए कालेधन के स...