Posts

Showing posts with the label Ganesh Shankar Vidyarthi - Articles

गणेश शंकर विद्यार्थी लेख 74 : राष्ट्रीयता

Image
गणेश शंकर विद्यार्थी जी  देश में कहीं कहीं राष्ट्रीयता के भाव के समझने में गहरी और भद्दी भूल की जा रही है. आये दिन हम इस भूल के अनेक प्रमाण पाते हैं. यदि इस भाव के अर्थ भलीभांति समझ लिए गए होते, तो इस विषय में बहुत सी अनर्गल और अस्पष्ट बातें सुनने में न आतीं. राष्ट्रीयता, जातीयता नहीं है. राष्ट्रीयता धार्मिक सिद्धांतों का दायरा नहीं है. राष्ट्रीयता सामाजिक बंधनों का घेरा नहीं है. राष्ट्रीयता का जन्म देश के स्वरुप से होता है. उसकी सीमाएं, देश की सीमाएं हैं. प्राकृतिक विशेषता और भिन्नता देश को संसार से अलग स्पष्ट करती है. और उसके निवासियों को एक विशेष बंधन-किसी सादृश्य के बंधन से बांधती है. राष्ट्र पराधीनता के पालने में नहीं पलता. स्वाधीन देश ही राष्ट्रों की भूमि है. क्योंकि कि पुच्छ विहीन पशु हो तो हो, परन्तु अपना शासन अपने हाथों में न रखने वाले राष्ट्र नहीं होते. राष्ट्रीयता का भाव मानव उन्नति की एक सीढ़ी है. उसका उदय नितांत स्वाभाविक रीति से हुआ. योरप के देशों में यह सबसे पहले जन्मा. मनुष्य का उसी समय तक कोई ऐसा ऊँचा आदर्श है, जिसके लिए वह अपने प्राण तक दे सके. समय की गति क...

गणेश शंकर विद्यार्थी लेख 73 : पंजाब में अशांति

Image
गणेश शंकर विद्यार्थी जी  हमें कभी यह ख्याल भी न हुआ था, कि पंजाब से जिन छोटी-छोटी डकैतियों के समाचार आ रहे हैं, उनमें अत्याचार और अशांति कूट-कूट कर भरी हुई है. डकैतियां बंगाल में हुईं और समझा गया, कि उसी प्रकार की डकैतियां पंजाब में भी हुईं. उस समय भी इन पंजाबी डकैतियों की भीषणता पर ध्यान नहीं गया, जबकि नए गला-घोंटू क़ानून के पास होने पर पंजाब के एक प्रसिद्ध पत्र ने आराम की साँस लेते हुए क़ानून का सादर स्वागत किया. क्योंकि समझा गया कि पराधीनता की इस भूमि में अपनी ही मौत के मरसिए भी गाये जा सकते हैं. परन्तु, अब जो बातें सामने आ रही हैं, उसका ठोसपन और उसकी कठोरता हमें इस बात को मानने के लिए विवश करती है कि इन डकैतियों की आड़ में पंजाब के मुल्तान विभाग के हिन्दुओं पर बड़े-बड़े अत्याचार हुए हैं. उन अत्याचारों का वर्णन पढ़कर ह्रदय दहल जाता है. और भाषित होता है कि मानो उन दिनों मुल्तान विभाग में किसी राजा का राज ही न था. फरवरी में बदमाश मुसलमानों के दल के दल लूट-मार के लिए निकल पड़े. केवल आठ-दस दिन के भीतर ही लगभग तीस गहरे डाके पड़े. आधे मार्च तक डाके पड़े. हिन्दुओं के घर लूटे गए. उनका स...

गणेश शंकर विद्यार्थी लेख 72 : रणक्षेत्र में इटली

Image
गणेश शंकर विद्यार्थी जी  अंत में इटली ने लड़ाई के मैदान में आ जाना ही उचित समझा. पिछले सप्ताह तक वह सोच विचार में था. किधर झुके और किधर नहीं, यही प्रश्न उसकी क्रियाशीलता में रोड़ा अटकाए हुए था. जर्मनी, आस्ट्रिया और इटली, तीनों साथी कहे जाते थे. पर, इटली इनसे फटा-फटा ही रहता था. कम से कम उसका मन तो अवश्य ही फटा था. ट्रिपली के हजम करते समय जर्मनी ने इटली का साथ नहीं दिया और आस्ट्रिया तो उसका पुराना शत्रु ही है. इनसे बिल्कुल ही पल्ला झाड़कर अलग हो जाने के लिए ठौर भी नहीं था, क्योंकि बंधन की जंजीरें मजबूत थीं. जर्मनी ने अपने व्यापारिक जाल में इटली की उन्नति को जकड़ रखा था और आस्ट्रिया के मुकाबले में ऐसी निर्बल और बोदी वस्तु न थी. इस महायुद्ध के छिड़ते समय इटली को अवसर मिला. उसने जर्मनी और आस्ट्रिया का साथ देने से इनकार कर दिया. करण यह पेश किया गया कि आपस के इकरारनामे के अनुसार इटली, जर्मनी और आस्ट्रिया की सहायता करने के लिए उसी समय कर्तव्यबद्ध था, जब इन पर कोई बाहरी शक्ति आक्रमण करती. परन्तु, इस समय तो आस्ट्रिया सर्विया के ऊपर आक्रमण कर रहा है, इसलिए इटली, आस्ट्रिया और जर्मनी का हाथ...

गणेश शंकर विद्यार्थी लेख 71 : विशेष कांफ्रेंस

Image
गणेश शंकर विद्यार्थी जी  हमारे भारत के शासन में एक बहुत ही छोटा सा सुधार चाहा गया था. यहाँ का शासक लेफ्टिनेंट गवर्नर है. चाहा गया था कि उसके भारी काम को बंटा लेने के लिए इस प्रान्त को एक कार्यकारिणी कौंसिल प्रदान की जाय. इस कौंसिल में तीन-चार मेंबर होते. इससे लाभ यह होता कि एक आदमी के शासन से अधिकांश व्यवस्था में अच्छा होता और दूसरा लाभ यह होता कि इन तीन चार मेंबरों में एक भारतीय होता. इस प्रकार सरकारी रहस्यों के पवित्र और अगम्य जादू घर में एक भारतीय का प्रवेश हो जाता. इस प्रकार का सुधार बम्बई, मद्रास और बंगाल के शासन में है. नया और छोटा प्रांत बिहार भी इससे वंचित नहीं है. परन्तु, संयुक्त प्रदेश इस 'सौभाग्य' से, पहले, अपने शासक सर जॉन हिवेट के कारण वंचित रहा. और हाल ही में जबकि उसे इस प्रसाद के मिल जाने ही भर की देरी थी, कुछ विघ्न-संतोषी जीवों ने अपना पैर बीच में अटका दिया और मिलती हुई विभूति आकाश से गिर कर खजूर में आ अटकी. जब संयुक्त-प्रदेश  को इस कौंसिल के दिए जाने का प्रस्ताव पार्लियामेंट की लार्ड्स सभा में पेश हुआ तब भारत की हितैषिता की डुग्गी पीटने वाले यहाँ के कुछ...

गणेश शंकर विद्यार्थी लेख 70 : भारत पर युद्ध का प्रभाव

Image
लगभग 101 साल पहले जब पूरी दुनिया का बड़ा हिस्सा युद्ध की चपेट में था, भारतीय सेना भी इस युद्ध में भागीदार थी, तब देश के हालातों, राजनीतिक परिदृश्य आदि पर इस लेख में प्रकाश डाला गया है.... गणेश शंकर विद्यार्थी  भारत पर युद्ध के क्या क्या स्थाई प्रभाव पड़ेंगे, यह प्रश्न सब विचारशीलों के मन में उठता रहता है. अभी कोई निश्चयतः नहीं कहा जा सकता कि युद्ध का संसार पर कितना प्रभाव पड़ेगा ? पर इसमें कोई संदेह नहीं कि संसार की सबसे महत्वपूर्ण घटना-भारतीय इतिहास में भी-बड़े महत्व की सिद्ध होगी. व्यापार को जो हानि पहुँच रही है, वह युद्ध के पश्चात बंद हो जाएगी, पर इस अवसर जब युद्ध के कारण भारत में जर्मनी और आस्ट्रिया का व्यापार बिल्कुल बंद हो गया है और दूसरे देशों का व्यापार कम हो गया है, भारतीय उद्योग के पुनरुत्थान का बड़ा ही अच्छा अवसर था. युद्ध के प्रारंभ में बड़ी-बड़ी आशाएं की गई थीं. पर सरकार की उदासीनता, वैज्ञानिक और औद्योगिक शिक्षा का अभाव, महाजनों की अकर्मण्यता के कारण अब तक जबानी जमा खर्च के सिवाय कुछ और न हुआ. धनी समुन्नत देश इंग्लैंड की मुक्तद्वार व्यापार की पक्षपाती लिबरल सरकार ने ...

गणेश शंकर विद्यार्थी लेख 69 : सुरापान की भयंकरता

Image
101 वर्ष पहले गणेश शंकर विद्यार्थी की कलम से लिखा गया यह लेख आप को न केवल उस युग में ले जाएगा, अपितु, दुनिया के हालत, परिस्थितियों से भी वाकिफ कराएगा. यह भी बताएगा कि शराब के खिलाफ चल रही लड़ाई आदि काल से चली आ रही है. यह लेख शराब के ढेरों दुष्प्रभाव पर भी प्रकाश डाल रहा है. हर देश प्रेमी को स्वतंत्रता सेनानियों के ऐसे लेख जरुर पढ़ना चाहिए.. गणेश शंकर विद्यार्थी जी  इस महायुद्ध के साथ योरप में एक महासंग्राम ऐसा हो रहा है, जिसमें रक्तपात नहीं होता, पर जिसकी जीत योरप वालों को इतना अधिक देगी, जितना कि वे और किसी प्रकार कदाचित ही पा सकते. यह युद्ध है उनका सुरादेवी के साथ. एक समय था कि उसे त्यागना तो दूर, हजार समझाने पर भी योरप वाले शराब की बुराइयाँ तक न समझते, परन्तु आज बड़े-बड़े शराबियों के हाथ के प्याले नीचे गिर रहे और गिराए जा रहे हैं. दो-तीन वर्ष हुए जर्मनी के कैसर ने भाषण देते हुए कहा था, कि आगामी युद्ध में विजय लक्ष्मी उसी देश के हाथ रहेगी, जो सुरादेवी का बायकाट सबसे अधिक करेगा. कैसर के शब्दों की सच्चाई को उसके साथियों ने अच्छी प्रकार नहीं समझा है, जितना कि उसके शत्रुओं ने. ...

गणेश शंकर विद्यार्थी के लेख 68 : एक राहु-ग्रस्त राष्ट्र

Image
गणेश शंकर विद्यार्थी जी  संसार की बड़ी-बड़ी शक्तियों के हाथ युद्ध में फंसे हुए देख जापान को चीन का लहू चूसकर अपने शरीर को पुष्ट करने की बात सूझी है. चीन के सामने कुछ शर्तें पेश की गई हैं, जो यदि मान ली जायं तो चीन की खानों और रेलों पर जापान के प्रभुत्व की मुहर लग जाएगी. पूर्वीय मंगोलिया और मंचूरिया में जापानियों की बस्तियां बस जाएँगी, फोकीन प्रान्त में जापान को बहुत सी रियायतें मिल जाएँगी, सिंगटाओं और पोर्टअर्थर सदा के लिए जापान के हो जाएंगे. इतना ही नहीं, चीन अपनी सेना की शिक्षा के लिए जापानियों के सिवा अन्य जाति वालों को नियत न कर सकेगा, और जापान की आज्ञा बिना वह न तो किसी से कर्ज ले सकेगा और न किसी  विदेशी को अपने यहाँ नौकर रख सकेगा और न अपना कोई स्थान किसी अन्य राष्ट्र को दे सकेगा. सारांश यह कि चीन की चोटी जापान के हाथ होगी और उसके इशारे बिना उसकी मजाल न होगी, कि वह अपना सिर तक हिलाने का साहस करे. क्या चीन का इतना कमजोर कर दिया जाना साधारणतः संसार की भलाई की दृष्टि से, और विशेषत: एशिया महाद्वीप के पिछड़े हुए देशों की उन्नति के विचार से उचित है, और क्या चीन को इस दुर्दश...

गणेश शंकर विद्यार्थी लेख 67 : एक आवश्यक प्रश्न

Image
गणेश शंकर विद्यार्थी जी  देश के कार्य-क्षेत्र को अधिक शुद्ध तथा उसे अधिक आकर्षक, उपयोगी और सार्थक बनाने के लिए उसमें बड़े भारी परिवर्तन की आवश्यकता है. हमारे यहाँ नेता हैं, कार्य-क्षेत्र के सूत्रधार हैं, परन्तु नेता और नेता में अंतर है और वह अंतर जितना यहाँ देखा जा सकता है उतना शायद ही अन्य किसी सजीव देश में देखा जा सके. यह भी हमारे देश की अधोगति का एक चिन्ह है. इन नेताओं के ढांचे में अंतर पढ़ने की आवश्यकता है. कुछ मास हुए, पंजाब के एक दैनिक पत्र ने इस प्रश्न को बड़े जोर से उठाया था. नेताओं की तलाश में उसने देश भर में अपनी दृष्टि फेरी थी, और बड़े साहस के साथ, नई लहर के ऊपर दृष्टि रखते हुए उसने बहुत से देश के ऐसे महापुरुषों तक को नेता मानने से इनकार कर दिया था, जिन्होंने यथार्थ में अपना सब कुछ देश के महल की नींव में डाल दिया है. उसके फैसले में सख्ती थी, पर चिरकाल से अपने ही आदमियों की अयोग्यता और अनुचित आकांक्षाओं का दबाव सहने वाला सजीव ह्रदय कब तक चुपचाप पिसता रह सकता है ? विश्व-व्यापी लहर ने उस उस ह्रदय को सन्देश पहुँचाया तथा, और उसी की प्रेरणा से उसने पुराने अकर्मण्य देवताओं क...

गणेश शंकर विद्यार्थी लेख 66 : लोकसेवा

Image
गणेश शंकर विद्यार्थी जी  वर्तमान युग अधिकारों का युग है. संसार के कोने-कोने से अधिकारों की ध्वनि उठ रही है. अत्याचारों से पीड़ित व्यक्तियों और समूहों से लेकर स्वतन्त्र और शक्ति-संपन्न व्यक्तियों और समूहों तक, सभी ने, वर्तमान युग के इस देवता ही की उपासना करना अपना परम धर्म समझ रखा है. जीवन के प्रत्येक विभाग में अधिकारी की शंख-ध्वनि की जाती है. काल की गति परखने वाले, बुद्धिमत्ता से और विश्वास से, अधिकारों के मोहन-मन्त्र की शक्ति का लोहा मान रहे, और मनवा रहे हैं. आयुर्वेदिक औषधि मकरध्वज की भांति प्रत्येक सामाजिक व्यथा में अधिकारों के मंत्र का प्रयोग किया जाता है. हमें अमृत का पता नहीं, परन्तु इस युग के अमृत की तलाश में अधिक दूर जाने की आवश्यकता भी नहीं. यह अमृत मृग-तृष्णा सदृश है. अधिकार लोलुप उत्साह और आकांक्षा की मूर्ति, और उन्नति, अभ्युदय का परमोपासक होता हुआ भी अधिकारों की देवी के पास नहीं फटकने पाता. गणेश शंकर विद्यार्थी जी लेख-एक / घोर संग्राम सच्चे अधिकारों की विभूति उस पर कहकहा मारती है, और कहती है, 'उस ड्योढ़ी पर चढ़ने की योग्यता तुममे नहीं. जा, और अधिकारों की सत्ता क...

गणेश शंकर विद्यार्थी लेख 65 / कानपुर शिल्प-विद्यालय

Image
गणेश शंकर विद्यार्थी जी  संसार में इस समय औद्योगिक उन्नति की लहर है. जो देश औद्योगिक उन्नति कर रहे हैं, उनकी चैन से गुजरती है. जो इस मैदान में पिछड़े हुए हैं-उनके पिछड़े हुए होने के कारण चाहे कुछ भी हो-उनके बच्चे, यदि आज अमीर हैं तो निश्चय है कल गरीब हो जाएंगे, और यदि आज गरीब हैं तो कल वे अपनी सड़ी से सड़ी आवश्यकता के लिए दूसरों का मुँह ताकेंगे. हमारा देश इस मैदान के पिछड़े हुए देशों में से है. क्या वह सदा ही ऐसा था ? यह एक दुखदायी प्रश्न है. एक दिन था कि भारत के व्यवसाय और कारीगरी की धाक चीन, जापान से लेकर काहरा, रोमा, कार्डोवा आदि सभी तत्कालीन सभ्यता के केन्द्रों में थी. परन्तु, वह जमाना अब केवल नाम लेने भर को रह गया है. उठे हुए महल के कंगूरे गिर गए, और महल भी जमींदोज कर दिया गया. उस दर्दनाक कहानी के कहने की आवश्यकता नहीं है जो अपनी गोद में हमारे उत्थान और पतन का इतिहास छुपाये हुए है. हम वह नहीं हैं, जो कुछ हम थे, पर हम हैं, जो कुछ इस समय हैं. आवश्यकता है अपनी दशा के सुधारने की. यदि इस ओर ख्याल नहीं किया जाता, यदि अपनी सार्वदेशिक उन्नति में हम अपने व्यवसाय और कारीगरी की उन्नति क...

गणेश शंकर विद्यार्थी लेख 64 / मिसेज बिसेंट की वक्तृता

Image
श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जी  युक्त-प्रदेशीय राजनैतिक कांफ्रेंस का नवां अधिवेशन दूसरी अप्रैल को मिसेज बिसेंट की अध्यक्षता में गोरखपुर में प्रारम्भ हुआ. मिसेज बिसेंट एक प्रतिभा वाली महिला हैं जो अनेक क्षेत्रों में कार्य कर चुकी हैं और कर रही हैं, जो अनेक आन्दोलनों पर अपनी छाप लगा चुकी हैं और लगा रही हैं. आप जो कुछ कहती हैं, आतंरिक विश्वास और ओज के साथ. आप जो कुछ करती हैं, अपने पूरे बल और तेज से करती हैं. गत दो वर्ष से आप ने भारत के राजनैतिक क्षेत्र में पदार्पण किया है. गत मद्रास कांग्रेस में आप ने जो भाग लिया था, जो अमूल्य सहायता दी थी, उसके लिए सभापति बाबू भूपेंद्र नाथ बसु ने मुक्तकंठ से आप को प्रशंसा पूर्वक धन्यवाद दिया था. स्वयं आप ने गोरखपुर के व्याख्यान में कहा-मेरे ह्रदय की आतंरिक अभिलाषा यही है कि मैं भारत की सेविका बनूँ. और मैं यही पारितोषिक चाहती हूँ कि आप मुझे भारत की सेवा करने का अवसर देते रहें. इन बातों को देखते हुए आशा होती है कि आगामी चार-पांच वर्ष के भीतर ही हम मिसेज बिसेंट को कांग्रेस के प्रधान का आसन सुशोभित करते देखेंगे. गोरखपुर में आप की जो वक्तृता हुई वह पढ़...

गणेश शंकर विद्यार्थी लेख 63 : रेलों का सरकारी प्रबंध

Image
श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जी  24 मार्च 1915 को बड़ी कौंसिल में रेल के प्रबंध का प्रश्न उठा था. गत वर्ष मद्रास के मि. विजय राघवाचार्य ने इसी विषय पर एक प्रस्ताव पेश किया था, उस समय उसकी सुनवाई नहीं हुई. इस साल बम्बई के सर इब्राहिम रहमतउल्लाह ने उसी प्रस्ताव को पेश किया. साइत अच्छी थी इसलिए बात खाली नहीं गई.सर इब्राहिम रहमतउल्लाह का प्रस्ताव यह था कि रेलें हैं तो सरकार की, पर उनमें से अधिकांश का प्रबंध इंग्लैण्ड की गोरी कंपनियों के हाथ में है, सो ज्यों-ज्यों उनके ठीके का समय पूरा होता जाय त्यों-त्यों सरकार रेलों का प्रबंध अपने हाथों में लेती जाय. एक को छोड़कर लगभग सभी सरकारी मेंबर इस प्रस्ताव के साथ थे. वाणिज्य और व्यवसाय विभाग के मेंबर मि. क्लार्क ने इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए कहा कि सरकार खुद ही इस विषय पर विचार कर रही है और भारत सचिव की आज्ञा से इस बात की तहकीकात की जा रही है कि कंपनियों के द्वारा रेलों का काम चलाने में खर्च कम पड़ता है या सरकारी प्रबंध द्वारा ? इस खोज का फल निकलने ही पर इस प्रश्न का निर्णय हो सकेगा. पर, कंपनियों के प्रबंध से सरकारी प्रबंध के अधिक खर्चीले...

गणेश शंकर विद्यार्थी लेख 62 : कौंसिल में देशी भाषा

Image
श्री गणेश शंकर विद्यार्थी  17 मार्च 1915 को बड़ी कौंसिल में गैर सरकारी मेंबर माननीय मि. राया निगर ने यह प्रस्ताव पेश किया कि प्रान्तिक सरकारों की सलाह से इस बात का प्रबंध हो, कि स्कूलों में भारतीय लड़कों की शिक्षा माध्यम देशी भाषा हो जाए, और अंग्रेजी भाषा उनके लिए अनिवार्य दूसरी भाषा की भांति पढाई जाय.अर्थात, कालेज में कदम रखने से पहले लड़कों को देशी भाषाओँ द्वारा शिक्षा दी जाए. उन्हें अंग्रेजी अवश्य पढाई जाए पर दूसरी भाषा की तरह. राजा कुशल पाल सिंह और पंडित मदन मोहन मालवीय ने प्रस्ताव का पक्ष लिया और मि. दास, सर फजल भाई, करीम भाई, मि. हुदा, सर इब्राहीम रहमतुल्ला और मि. सीतानाथ राय ने उसका विरोध किया. अंत में शिक्षा सदस्य सर हारकोर्ट बटलर ने प्रस्ताव से सहानुभूति मत प्रकट करते हुए यह कहा कि युद्ध के बाद यह प्रस्ताव प्रान्तिक सरकारों के सामने उनके विचार के लिए पेश किया जाएगा और इसी निर्णय पर प्रस्ताव को वापस ले लिया गया. देशी भाषा का प्रश्न नया नहीं है. संसार में बहुत ही थोड़े ऐसे अभागे देश हैं, जिनके बच्चों को अपनी भाषा में नहीं, किन्तु किसी विदेशी भाषा में शिक्षा पानी पड़ती है.हम...

गणेश शंकर विद्यार्थी लेख 61: बहुत सी बातों की एक बात

Image
श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जी  पिछले दिनों देश में कौंसिलों के वाद-विवाद की बड़ी धूम रही. बहुत कहा और सुना जाएगा और बहुत लिखा और पढ़ा गया. परन्तु इस सारे परिश्रम के भीतर घूमने-फिरने वाली दृष्टि कहती है कि हाथ कुछ भी नहीं आया. उपयोगी प्रस्ताव पेश किये गए, उन सबके भाग्य के. वही निपटारा हुआ, जिसके देखते आने को अब हम लोग कुछ अभ्यासी हो गए हैं. निःसंदेह देश के स्वार्थ की दृष्टि से कौंसिलों की यह प्रणाली अच्छी नहीं है, परन्तु कौंसिलों के गौरव की दृष्टि से भी उनकी यह कोल्हू के बैल की सी चाल अच्छी नहीं है. प्रजा के प्रतिनिधियों के अच्छे से अच्छे प्रस्ताव को उसी घाट उतारे जाना, जिस घाट बुरे उतारे जाने चाहिए, ह्रदय की आशा और विश्वास की जड़ को रेतना है. और यह किसी प्रकार भी देश के लिए कल्याणकारी नहीं कहा जा सकता. रजा कुशलपाल सिंह ने प्रस्ताव किया था कि जिस प्रकार किसानों को तकावी बांटी जाती है, उसी ढंग पर कल कारखाने कायम करने के लिए प्रान्तिक सरकारें लोगों को रुपया उधर दें. प्रस्ताव के परमोपयोगी होने में किसे संदेह हो सकता है? इधर-उधर प्रदर्शनियां होती फिर रही हैं. जर्मन और आस्ट्रियन माल के...

गणेश शंकर विद्यार्थी लेख 60 : स्वर्गीय महात्मा गोखले

Image
श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जी  अत्यंत शोक और हृदय-वेदना के साथ हम अपने पाठकों को महात्मा गोखले के देहांत का समाचार सुनाते हैं. हमारे राष्ट्रीय विकास के इतिहास में 19 फरवरी 1915 का दिन एक अशुभ दिन समझा जाएगा. उस दिन हमारे देशोद्यान का यह पुष्प झर गया. पुष्प भी कैसा, जो पुष्पों का पुष्प और कलियों का सिरताज था. और ऐसे अवसर पर, जब उसके विकास की शुभ आभा दिग दिगंत में व्याप रही थी. मृत्यु ऐसी वस्तु नहीं, जिस पर आश्चर्य किया जाय. साथ ही हमारे पुष्प पर गरम लू के आक्रमण भी हो चले थे. हृदयों में चिंता घर करती जा रही थी. परन्तु, किसी को स्वप्न में भी यह ख्याल न था कि भयंकर घड़ी इतनी जल्दी आ पड़ेगी. अथाह है वह शोक, जो मातृभूमि के इस सपूत के वियोग के कारण आज हृदयों में ज्वार-भाटा बन रहा है. देश में झोपड़ों से लेकर राजमहलों तक सभी से एक ठण्डी आह निकली है, और सहानुभूति का स्रोत बह उठा है. संवेदना और सहानुभूति बिछुड़ी हुई महात्मा की दो कुमारी कन्याओं या उनके मृत भाई के परिवार के साथ नहीं, और न भारत सेवक समिति के साथ ही, जो उनकी कर्मण्यता और त्याग-युक्त मातृ-वंदना का सबसे बड़ा और उनका सबसे प्यारा फ...

गणेश शंकर विद्यार्थी लेख 59 : बड़े-बड़ों की 'बड़ी' बात

Image
गणेश शंकर विद्यार्थी जी  वह बड़ी संस्था, जो कंग्रेस के नाम से प्रसिद्ध है और जो राष्ट्रीयता के नाम पर देश के व्यक्तियों को गले से गले मिलने का संदेश सुनाने का दावा करती है, आज अपनी कठपुतली सदृश हैसियत से देश में फूट के जबरदस्त बीज बोने का कार्य कर रही है. मद्रास में कांग्रेस होने वाली थी. कुछ आत्माओं में एक्य के लिए एकदम ज्वार भाटा आया. इन आत्माओं में मिसेज बीसेंट का खास नंबर था. राजनैतिक दलों के लिए वे सत्तू बांधकर जुट पड़ीं. एक ओर वो मिस्टर गोखले और उनके दल वालों से मिलीं और दूसरी ओर उन्होंने मिस्टर तिलक के घर की यात्रा की. लक्षण दीख पड़े कि बस यह सारा परिश्रम ठिकाने लगा. पर, भीतर ही भीतर ज्वालामुखी पर्वत सुलगता रहा. अंत में ठीक कांग्रेस के समय सब हवाई महल उड़ गए. झूले की पेंग एक ओर बढ़कर दूसरी ओर बढ़ती है. यहाँ भी आत्माएं इसी प्रकार फूलने लगीं. मिसेज बीसेंट का नंबर फिर आगे रहा. देवी जी बोलीं, "सारा करा कराया खेल मिस्टर तिलक के कारण बिगड़ गया, न वे कांग्रेस के मंत्री मिस्टर सुब्बाराव से यह कहते, यद्यपि नरम दल और राष्ट्रीय दल का उद्देश्य एक ही है, पर उनके काम के ढंग भिन्न हैं, और ...

गणेश शंकर विद्यार्थी लेख 58 : युद्ध की गति

Image
श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जी  इस सप्ताह युद्ध की गति में कुछ परिवर्तन हुआ है. मिस्र पर जिस आक्रमण की आशंका थी, वह हो गया. 12 हजार तुर्कों की एक सेना ने एक ही दिन तीन स्थानों पर आक्रमण किया, पर उनके मनोरथ विफल हुए और उन्हें अपना सामान छोड़कर भागना पड़ा. उन्हें हानि भी पूरी उठानी पड़ी. पांच सौ से अधिक मरे गए और लगभग 650 कैद हुए. अब सुइज नहर से 20 मील दूर तक तुर्कों का पता नहीं है. छोटी फौजें नहर को पार नहीं कर सकती और बड़ी फौजें नहर तक पहुँच ही नहीं सकती, क्योंकि सिनाई के रेतीले मैदान में पानी तक नहीं मिलता. दूसरा काम हुआ पेरिस में. इंग्लैण्ड, फ़्रांस और रूस के अर्थ सचिव पेरिस में एकत्र हुए. उन्होंने मिलकर उस खर्च पर विचार किया जो लड़ाई के कारण हो रहा है और इस फैसले पर पहुंचे कि जिस प्रकार इंग्लैण्ड, रूस और फ़्रांस लड़ाई में एक साथ हैं उसी प्रकार लड़ाई के खर्च में भी एक साथ रहें, जिससे अंत में उन्हीं की जीत हो.जो छोटे दो देश इंग्लैण्ड, रूस और फ़्रांस के पक्ष में लड़ रहे हैं या आगे साथ दें, उन्हें जो कर्ज दिया जाए, उसे ये तीनों राष्ट्र मिलकर बराबर-बराबर भाग में दें. इस कर्ज को देने के लिए ...