Posts

Showing posts with the label शशिकला

पन्नीर सेल्वम पार्टी से बर्खास्त, पलनीसामी विधायक दल के नेता बने

Image
तमिलनाडु के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पन्नीर सेल्वम: फ़ाइल फोटो  तमिलनाडु में तेजी से बदलते घटनाक्रम में कार्यवाहक मुख्यमंत्री पन्नीर सेल्वम को उनकी पार्टी ने बर्खास्त कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद शशिकला की जगह पलनीसामी को एआईडीएमके विधायक दल का नया नेता चुन लिया है.  ऐसे में आसान दिख रही पन्नीर सेल्वम के राह कठिन हो सकती है. अब काफी कुछ चीजें राज्यपाल के हाथ में आ चुकी हैं. देखना रोचक होगा कि वे क्या फैसला लेते हैं. माना जा रहा है कि पन्नीर सेल्वम को केंद्र सरकार का समर्थन भी मिल सकता है. अलग पार्टी बना सकते हैं पन्नीरसेल्वम  अगर पन्नीरसेल्वम एआईएडीएमके का साथ हासिल नहीं कर पाए और अगर वे विधायकों को तोड़ने में कामयाब रहे तो अलग पार्टी बना सकते हैं. ये ही नहीं वे अलग पार्टी बना कर बीजेपी जैसी राष्ट्रीय पार्टी के साथ गठबंधन भी कर सकते हैं. पलनीसामी बने विधायक दल के नए नेता शशिकला के जेल जाने के फैसले के बाद माना जा रहा है कि शशिकला गुट की ओर एआईएडीएमके के वरिष्ठ नेता थंबीदुरई प्रतिनिधित्व करेंगे. थंबीदुरई ने फैसला आने से पहले मंगलवार सुबह शशिकला से मुलाकात...

वीके शशिकला: बड़ी रोचक है शून्य से शिखर और फिर जेल...सबको पढ़ना चाहिए

Image
सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को एआईएडीएमके महासचिव वीके शशिकला को चाल साल की सजा सुनाई. इसके साथ ही तमिलनाडु में जयललिता के बाद उनके राजनीतिक उत्‍तराधिकारी के रूप में मुख्‍यमंत्री बनने का उनका ख्‍वाब 10 साल के लंबे समय के लिए धूमिल हो गया है. आखिरकार, शशिकला कौन हैं और उनके राजनीतिक सफर पर एक नज़र... चेन्नई से 330 किलोमीटर दूर थिरुथुरईपूंडी में 1957 में जन्मी शशिकला की शादी तमिलनाडु सरकार में जनसंपर्क अधिकारी रहे एम.नटराजन से हुई थी. 1980 के दशक में ही नटराजन ने दक्षिण अरकट जिले की कलेक्टर वीएस चंद्रलेखा से शशिकला की जयललिता से मुलाकात कराने की अपील की थी. तत्कालीन अन्नाद्रमुक प्रचार सचिव नटराजन ने तब यह प्रस्ताव रखा कि शशिकला ही जयललिता के कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी करेंगी. जयललिता भी शशिकला के काम से संतुष्ट थीं. इसके बाद दोनों की दोस्‍ती पक्‍की हो गईं. तमिलनाडु की पूर्व मुख्‍यमंत्री जयललिता से मुलाकात के बाद उन्होंने पार्टी में तेजी से अपना प्रभाव जमाया. जयललिता की गैरहाजिरी में पोएस गार्डन से लेकर पूरे तमिलनाडु में शशिकला की ही चलती थी. जयललिता ने कभी...

डीएम के पीआरओ की पत्नी से AIDMK महासचिव तक कैसे पहुंची शशिकला, जानिए पूरी कहानी

Image
जयललिता की उत्तराधिकारी बनीं शशिकला : फ़ाइल फोटो साभार  अब जब यह बात अंतिम रूप से तय हो गई है कि जयललिता की उत्तराधिकारी उनकी करीबी रही शशिकला होंगी, तब देश को यह भी जानना चाहिए कि वह कौन हैं? कैसे जयललिता और पार्टी से जुड़ीं? शशिकला से जुड़ी ऐसी ही कुछ जानकारियों का गुलदस्ता खास आप के लिए... शशिकला-जयललिता मुलाकात शशिकला से जयललिता की मुलाकात 1980 के दशक में हुई. तब वो पार्टी की प्रचार सचिव थीं. इसकी नींव 1977 में रखी गई. तब एमजी रामाचंद्रन ने आईएएस अधिकारी वीएस चंद्रलेखा को तमिलनाडु की पहली महिला जिलाधिकारी नियुक्त किया. उन्हें कुड्डुर जिला सौंपा गया. चंद्रलेखा को जल्दी आगे बढ़ने की ललक थी. वो स्थानीय मीडिया में अपनी गतिविधियों को छपते देखना चाहती थी और इसी वजह से उन्होंने एक पीआरओ की नियुक्ति की. ये पीआरओ थे एम नटराजन यानी शशिकला के पति. एम नटराजन ने स्थानीय अखबारों के पत्रकारों के जरिए चंद्रलेखा को जल्द ही स्टार बना दिया और उनके चर्चे मुख्यमंत्री एमजीआर तक पहुंचने लगे. एमजीआर से चंद्रलेखा की नजदिकियां बढ़ीं और उन्हें मदुरई ट्रांसफर कर दिया गया. चंद्रलेखा के सा...