Posts

Showing posts with the label रेल और आम बजट एक साथ पेश होगा

इस बार बजट सत्र में 92 साल पुरानी परम्परा संसद में टूटेगी, जानिए क्या है पूरा मसला

Image
वित्त मंत्री अरुण जेटली : फ़ाइल फोटो साभार मोदी सरकार 92 साल से चली आ रही परम्परा को इस बार विराम देने जा रही है. इस साल रेल एवं आम बजट एक साथ पेश होगा. अभी तक ये दोनों अलग-अलग पेश होते थे. सरकार ने इस साल सितंबर में 92 साल से चली आ रही रेल बजट को अलग पेश करने की परंपरा को समाप्त करने की घोषणा की थी इसलिए वित्त वर्ष 2017-18 के आम बजट में रेल बजट को मिलाने का फैसला किया गया है. सीआईआई द्वारा आयोजित रेलवे में लेखा सुधारों पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए जेटली ने कहा कि साल दर साल सरकारें सिर्फ लोकलुभावन के लिए काम करती रहीं. लोग रेल बजट को सिर्फ यह जानने के लिए सुनते थे कि कितनी नई ट्रेनों की घोषणा की गई है. उन्होंने कहा कि रेलवे की योेजना नकदी की प्रणाली से संग्रहण की प्रणाली में स्थानांतरित होने की है. ऐसे में लेखा सुधार बेहतर तरीके से प्रदर्शन को दिखाएंगे. वित्त मंत्री ने कहा कि रेलवे द्वारा अपने प्रदर्शन तथा आंतरिक प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करना जरूरी है अन्यथा वह यात्री तथा माल परिवहन में अन्य क्षेत्रों मसलन राजमार्ग तथा एयरलाइंस से पिछड़ जाएगा.  जेटली ने कहा, ...