Posts

Showing posts with the label बसपा

अब चुनाव आयोग ने दिया बसपा को झटका, नोटबंदी के बाद जमा रकम का ब्यौरा तलब

Image
प्रतीकात्मक फोटो: साभार चुनाव आयोग ने बीच विधान सभा चुनाव बहुजन समाज पार्टी को तगड़ा झटका देते हुए नोटबंदी के बाद बैंक में जमा कराए पैसों का हिसाब-किताब देने को कहा है. आयोग ने पार्टी को इस बाबत नोटिस भेजा है. बहुजन समाज पार्टी को इस नोटिस का जवाब आगामी 15 मार्च तक देना होगा.  हाल ही में फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट और इनकम टैक्स विभाग ने कुछ आंकड़े जारी किए थे. उनके मुताबिक नोटबंदी के दौरान बहुजन समाज पार्टी सबसे ज्यादा पुराने नोट जमा कराने वाली पार्टी थी. बसपा ने नोटबंदी के पचास दिनों के दौरान 104 करोड़ रूपया जमा कराया था.  बसपा प्रमुख मायावती: फ़ाइल फोटो: साभार दिल्ली के करोल बाग में इनकम टैक्स विभाग ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर छापेमारी की थी. इस दौरान मायावती और उनके भाई आनंद कुमार पर नोटबंदी के बाद करोड़ों रुपये जमा कराने की जानकारी सामने आई थी.  फरवरी में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमीन मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती और उनके भाई आनंद कुमार को नोटिस जारी किया था. दरअसल, 2006 में मायावती ने गांव बादलपुर की 7435 वर्गमीटर कृषि जमीन को आवासीय जमीन बता अपने भाई क...

चुनावी मौके पर बसपा प्रमुख की घेराबंदी, पुराने मामले सुनवाई के लिए खोले

Image
बसपा सुप्रीमो मायावती : फ़ाइल फोटो साभार बसपा प्रमुख, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और उनके करीबी रिश्तेदारों के खिलाफ आयकर न देने के मामले में पांच याचिकाएं सुनवाई के लिए दोबारा सूचीबद्ध कर दी गई हैं. यूपी में विधानसभा चुनाव करीब है. ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से उठाया गया यह कदम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. ये याचिकाएं विभिन्न व्यक्तियों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायतें हैं, जिसमें वित्तीय धांधली या टैक्स चोरी का आरोप लगाया गया है. विस्तृत जांच-पड़ताल के बाद आयकर विभाग की धारा 148 के तहत इन मामलों को दोबारा सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है. जिन याचिकाओं को दोबारा सुनवाई के लिए वर्गीकृत किया गया है, उनमें 2012 में दर्ज कराई गई बीजेपी नेता किरीट सोमैया की शिकायत शामिल है, जिसमें उन्होंने मायावती के खिलाफ आर्थिक अनियमितता का आरोप लगाया था. केंद्र सरकार में मंत्री कलराज मिश्र ने भी मायावती और उनके भाई आनंद कुमार पर फर्जी कंपनियां बनाने का आरोप लगाया था. लखनऊ के जांच विभाग में बकाया कुछ याचिकाओं को एक्स श्रेणी (जिसमें बड़ी धांधली की गई है) में रखा गया, जबकि कम गंभीर शिकायतों को वा...