90 साल पहले पोलैंड में भी हुई थी एक रुसी राजदूत की हत्या, पढ़िए कार्लोव की हत्या के बाद क्या ?
तुर्की में रुसी राजदूत आंद्रे जी कार्लोव : फ़ाइल फोटो साभार रूस के राजदूत आंद्रे जी कार्लोव की हत्या के बाद तुर्की को दिक्कतें हो सकती हैं. इस देश से रूस के सम्बन्ध पहले से ही सामान्य नहीं हैं. ऐसे में अपने राजदूत की हत्या के बाद रूस क्या करेगा, यह कहना, समझना मुश्किल है. लेकिन तय है कि रिश्तों में कड़वाहट और बढ़नी तय है. वैसे भी यह घटना दुर्लभतम है. जिस तरह कैमरे के सामने रुसी राजदूत की हत्या हुई है, पूरी दुनिया इससे सन्न रह गई है. किसी रूसी राजदूत की इस तरह हत्या का ये तकरीबन 90 साल में पहला मामला है. इससे पहले पोलैंड में सोवियत राजदूत प्योटर वोयकोव की वारसा में 1927 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. 19वीं सदी में तेहरान में भी रूसी दूतावास पर भीड़ के हमले से कवि और राजनयिक अलेक्जेंडर ग्रिवॉयदोव की मौत हो गई थी. कार्लोव तुर्की में जुलाई 2013 से रूस के राजदूत थे. 1954 में मॉस्को में जन्मे कार्लोव ने अपना डिप्लोमेटिक करियर मॉस्को स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल रिलेशंस ओर देश की डिप्लोमेटिक अकेडमी से ग्रेजुएट करने के बाद शुरू किया. कार्लोव उत्तर कोरिया में भी रूस के राजदूत रह च...