Posts

Showing posts with the label उरई में मोदी

जानिए उरई में मोदी ने बीएसपी की नई परिभाषा क्या बताई, किया कर्जमाफी का वायदा

Image
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी :फ़ाइल फोटो: साभार यूपी में तीसरे चरण के मतदान के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने उरई में रैली को संबोधित करते हुए बसपा की नई परिभाषा बताई. उनके मुताबिक़ इस दल का नाम बहनजी संपत्ति पार्टी होना चाहिए. उन्होंने कहा कि यूपी में सबसे बुरा हार बुंदेलखंड का हुआ है. मोदी ने कहा कि सपा और बसपा एक दूसरे के जानी-दुश्मन हैं, लेकिन नोटबंदी के मुद्दे पर एक साथ थे. बीजेपी वादा करती है कि बुंदेलखंड की आवाज को सुना जाएगा. नोटबंदी के बाद सपा, बसपा, कांग्रेस सभी एक साथ हो गए उन्होंने कहा कि बहनजी ने कहा कि फैसले को लेकर पूरी तैयारी नहीं की थी, क्या सरकार ने तैयारी नहीं की थी या आपने नहीं की थी. मोदी बोले कि बहनजी की पार्टी ने नोटबंदी के बाद सबसे ज्यादा पैसा जमा किया. बीएसपी का नया नाम है, बहनजी संपत्ति पार्टी. उन्होंने जनमानस से अपील की कि सपा,बसपा और कांग्रेस को बुंदेलखंड से चुन-चुनकर साफ कर दीजिए.70 साल में बुंदेलखंड की जो बर्बादी हुई है उसे गढ्ढे से निकालने के लिए दिल्ली और लखनऊ में बीजेपी का इंजन लगाना पड़ेगा. बुंदेलखंड में लखनऊ से नेता सिर्फ अवैध खनन के लिए आते है...