नोटबंदी के एक हफ्ते बाद वेनेजुएला का सच जानना चाहेंगे ? यदि हाँ, तो पढ़िए
नोटबंदी के बाद वेनेजुएला की प्रतीकात्मक फोटो : साभार वेनेजुएला सरकार ने एक सप्ताह में ही नोटबंदी का अपना फैसला वापस ले लिया है. देश में लूटपाट, बवाल बढ़ने के बाद सरकार को यह फैसला लेना पड़ा. राष्ट्रपति निकोलस ने नोटबंदी के विफल होने के पीछे विदेशी ताकतों का हाथ बताया है. इस गरीब देश ने इसी 12 दिसंबर को अचानक नोटबंदी का फैसला किया था और एक सप्ताह में उसे अपने कदम पीछे खींचने पड़े. अपने देश में नोटबंदी का विरोध करने वाले लोगों को यह खबर राहत देने वाली लग सकती है. हालाँकि, यहाँ ऐसा कुछ भी नहीं होने जा रहा, यह जानने के बावजूद कि दिक्कतें कुछ न कुछ, कहीं कहीं, यहाँ भी हैं. पर, सरकार अब एक कदम आगे बढ़कर कैशलेस भारत की बात कर चुकी है. ऐसे में दूर-दूर तक ऐसी कोई संभावना नहीं है, कि अपने यहाँ वेनेजुएला दोहराया जाए. राष्ट्रपति निकोलस मदूरो ने एक सप्ताह पहले 12 दिसंबर को देश में तत्काल प्रभाव से अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी करेंसी 100 बोलिवर को प्रतिबंधित कर इसके बदले 500, 2000 और 20,000 बोलिवर की नई करेंसी जारी की थी. मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सरकार ने यह कदम सीमापार कोलंबिया में माफ...