सुप्रभात : सुर्खियाँ अब तक : तीन दिसंबर
-दिल्ली के पंचतारा होटल में एक अमेरिकी महिला से गैंगरेप का आरोप. एक एनजीओ ने ई-मेल के जरिए पुलिस को भेजी शिकायत. महिला अमेरिका वापस गई. कनाट प्लेस इलाके के एक होटल में पांच लोगों ने किया रेप -36 घंटे बाद राज्य सचिवालय से बाहर निकल पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने घर पहुँचीं. राज्य में कई जगह अचानक सेना की तैनाती से विफरीं थीं ममता. उनके आरोप को केंद्र, सेना ने नकारा. कहा-पुलिस के साथ मिलकर यह रूटीन का था अभ्यास -हार्ट आफ एशिया सम्मेंलन में शिरकत करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी. अमृतसर में आज शुरू हो रहा यह सम्मलेन. इस सम्मलेन में 14 देशों के विदेश मंत्रियों समेत अफगानी राष्ट्रपति और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सुरक्षा सलाहकार सरतात अजीज भी करेंगे शिरकत -अपने ही देश में बने फाइटर प्लेन तेजस को नेवी ने किया रिजेक्ट, कहा-वजन ज्यादा है, जहाज पर नहीं ले जा सकते. नेवी चीफ सुनील लम्बा ने कहा कि सिंगल इंजिन वाला यह विमान तेल भरने और हथियारों से लैश हने के बाद काफी भारी हो जाता है. -रक्षा मंत्रालय भारत को समुद्र के अंदर महाशक्ति बनाना चाहता है. इसके लिए तैयारियां तेज कर...