Posts

Showing posts with the label virat kohali

कोहली ने एक बार फिर रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले खिलाड़ी

Image
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। बाग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में शुक्रवार को विराट कोहली ने 204 रनों की पारी खेलकर एक और इतिहास रच दिया है। कोहली लगातार 4 टेस्ट सीरीजों में 4 दोहरा शतक ठोंकने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने गुरुवार को टेस्ट क्रिकेट में अपना 16वां शतक बनाया था। कोहली अबतक टेस्‍ट खेलने वाले 7 देशों के खिलाफ शतक जड़ चुके हैं, जिनमे उन्होंने पाकिस्‍तान और जिम्‍बॉब्‍वे के खिलाफ अबतक कोई भी टेस्‍ट मैच नहीं खेला है। इस मैच में विराट कोहली ने पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का एक रिकॉर्ड भी तोड़ा है। अब तक सहवाग के नाम एक होम सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड था। उन्होंने 2004-05 के होम सीजन में 1105 रन बनाए थे। विराट ने उस आंकड़े को अब पार कर लिया है। बांग्लादेश के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 6 विकेट के नुकसान पर 687 के विशाल स्कोर पर घोषित कर दी। भारत के लिए कप्तान विराट कोहली (204), मुरली विजय (108) और रिद्धिमान साहा ( नाबाद 106...