Posts

Showing posts with the label 67.54 लाख ने नहीं भरा आयकर रिटर्न

67.54 लाख ने नहीं भरा आयकर रिटर्न, कहीं आप इनमें तो नहीं !

Image
प्रतीकात्मक फोटो : साभार आयकर विभाग ने 67 लाख से ज्यादा ऐसे लोगों की पहचान की है, जो दायरे में आने के बावजूद रिटर्न फ़ाइल नहीं किये हैं. इन लोगों ने वित्त वर्ष 2014-15 के दौरान बड़ी राशि वाले लेन-देन तो किए हैं, लेकिन संबंधित वर्ष 2015-16 के लिए आयकर रिटर्न नहीं भरे हैं. वित्त वर्ष 2014-15 के लिए संभावित कर देनदारी के बावजूद आयकर रिटर्न न भरने वाले लोगों की पहचान की है. विभाग ने ऐसे लोगों की पहचान के लिए नॉन-फाइलर मॉनीटरिंग सिस्‍टम (एनएमएस) शुरू किया था. सिस्टम के तहत आयकर न भरने वाले की पहचान एआईआर, सीआईबी और टीडीएस/टीसीएस डेटाबेस में उपलब्‍ध जानकारियों के विश्‍लेषण करने के बाद किया गया. विश्‍लेषण का काम केन्‍द्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के प्रणाली निदेशालय द्वारा किया गया. आयकर विभाग ने पांच चरण की जानकारियों को मिलाने के बाद आयकर रिटर्न न भरने वाले 67.54 लाख लोगों की पहचान की है.  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आयकर रिटर्न न भरने वाले इन लोगों को संबंधित सूचना आयकर विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्‍ध करा दी गई है. संबंधित व्यक्ति इनकम टैक्स की वेबसाइट पर अपने ...