Posts

Showing posts with the label सोनम गुप्ता बेवफा है

डोनाल्ड ट्रंप के साथ जा खड़ी हुई ...बेवफा है

Image
नोटबंदी के बाद अचानक सोशल मीडिया पर लम्बे समय तक ट्रेंड करने वाली सोनम गुप्ता... ने गूगल की टॉप-10 पर्सनैलिटी की सूची में जगह बनाई है. इसे तीसरा स्थान मिला है. पहले नंबर पर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप है. ध्यान रहे, यह सोनम गुप्ता कोई लड़की नहीं, बल्कि किसी शातिर दिमाग की वजह से यह नाम अचानक सुर्ख़ियों में आया और इन्टरनेट की पूरी दुनिया में  छा गया.  गूगल इंडिया की बुधवार को जारी टॉप-10 ट्रेंडिंग सूची में यह काल्पनिक किरदार तीसरे नंबर पर दर्ज है. यह नाम भारतीय नोट पर दर्ज था और सोशल मीडिया पर काफी दिनों तक चर्चा का विषय बना. इस नाम की कुछ लड़कियों के जीवन में भी इसने तूफ़ान खड़ा किया. अपनों के बीच इस नाम की लड़कियां शक की नजर से देखि जाने लगीं. गूगल की ट्रेंडिंग लिस्ट में फिल्म एमएस धोनी से बॉलिवुड में कदम रखने वाली दिशा पाटनी और ओलिंपिक में पदक जीतने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक के नाम सोनम से पीछे हैं. उल्लेखनीय है कि 10 रुपये के नोट पर सोनम गुप्ता बेवफा है, लिखा हुआ बहुत पहले से देखा जा रहा था लेकिन लेकिन नोटबंदी के बाद लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर...