हरियाणा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री को प्लाट आवंटन में लपेटा, यहाँ जानिए पूरा मामला
प्लाट आवंटन में सीबीआई जाँच का सामना करेंगे पूर्व मुख्मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा फोटो: साभार हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के खिलाफ मौजूदा भाजपा सरकार ने घेराबंदी तेज कर दी है. हुड्डा पहले ही रसूखदारों व चहेतों को पंचकूला में बेशकमती इंडस्ट्रीय प्लॉट तथा मानेसर में कथित जमीन घोटाले को लेकर मुश्किलों में हैं. ढींगरा कमीशन की रिपोर्ट अलग से सरकार के पास आ चुकी है. हुड्डा ने इस आयोग के गठन को हाईकोर्ट में चुनौती दी हुई है, जिसपर सुनवाई चल रही है. ताजी घेराबंदी नेशनल हेराल्ड से जुड़ी कंपनी एजेएल को लेकर हुई है. इसे जमीन देने के मामले की सीबीआई जाँच की सिफारिश की गई है. एजेएल कंपनी को पंचकूला के सेक्टर छह में 3360 स्कवॉयर फीट आकार का प्लॉट का मामला 2005 में आवंटित हुआ था. उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा थे. हूडा के रेकॉर्ड के मुताबिक, जिस समय इस प्लॉट को आवंटन किया गया था, उस समय इसकी कीमत करीब 59.3 लाख रुपए आंकी गई थी. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साल 2005 में मुख्यमंत्री पद संभालने के 6 महीने के भीतर नैशनल हेराल्ड चलाने वाली कंपनी एजेएल को ...