नोटबंदी के शोर में भी भाजपा ने फिर जीता चंडीगढ़, जानिए पूरा ब्यौरा
नोटबंदी के शोर के बीच भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ी खबर चंडीगढ़ से आ रही है. वहां निकाय चुनावों में भाजपा-अकाली गठबंधन ने भारी जीत दर्ज की है. यह बात तब और महत्वपूर्ण है जब पंजाब में विधान सभा चुनाव भी होने वाले हैं. यह खबर कांग्रेस के लिए बुरी और भाजपा के ख़ुशी देने वाली हो सकती है. भाजपा-अकाली गठबंधन को 26 सीटों में से 21 पर विजय मिली है. इनमें से 20 सीटें बीजेपी ने, जबकि 1 सीट अकाली ने जीती है. उधर, कांग्रेस के हिस्से सिर्फ 4 सीटें आई हैं, जबकि निर्दलीय ने 1 सीट जीती है. इस जीत पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने चंडीगढ़ के लोगों को शुक्रिया कहा। अमित शाह बोले कि 8 नवंबर के बाद हुए चुनावों के नतीजे बताते हैं कि नोटबंदी को जनता ने स्वीकार किया है. दूसरी तरफ पार्टी में भी जश्न का माहौल है. जाहिर है कि बीजेपी इन नतीजों को इस बात से ही जोड़ेगी कि तमाम तकलीफों को झेलने के बाद भी लोग मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले के साथ खड़े हैं. अभी तक चंडीगढ़ नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी का ही कब्जा था, मेयर भी बीजेपी का ही था. ऐसे में पार्टी को आशंका थी कि कहीं नोटबंदी से हो रही तकलीफ लोगों क...