Posts

Showing posts with the label मुख्य न्यायाधीश

राष्ट्रपति ने लगाई जस्टिस खेहर की नियुक्ति पर मुहर, 4 जनवरी को लेंगे शपथ

Image
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस जेएस खेहर कि नियुक्ति को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने मंजूरी दे दी. इसी के साथ यह भी तय हो गया कि वे चार जनवरी को शपथ लेंगे. जस्टिस खेहर देश के 44 वें मुख्य न्यायाधीश होंगे. जस्टिस खेहर देश के पहले सिख मुख्य न्यायाधीश भी बनने जा रहे हैं. इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ था. उन्हीं की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने जजों की नियुक्ति के लिए मोदी सरकार द्वारा बनाए गए विवादित राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग (एनजेएसी) कानून को खारिज कर दिया था. प्रधान न्यायाधीश टीएस ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में उनके बाद सबसे वरिष्ठ जस्टिस खेहर को नया सीजेआई बनाने की सिफारिश की थी. जस्टिस ठाकुर 3 जनवरी 2017 को रिटायर हो जाएंगे और 4 जनवरी को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जस्टिस खेहर को शपथ दिलाएंगे. जस्टिस खेहर 27 अगस्त 2017 को रिटायर होंगे. उनका कार्यकाल करीब आठ माह का होगा. एलएलएम में गोल्ड मेडल जीतने वाले जस्टिस खेहर का जन्म 28 अगस्त 1952 को हुआ. वे पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर चुके हैं. खेहर के हालिया बड़े फैसले -अरुणाचल प्...