Posts

Showing posts with the label 255 राजनीतिक दलों की मान्यता रद

चुनाव न लड़ने वाले 255 राजनीतिक दल अब नहीं कर पाएंगे रुपयों की हेराफेरी

Image
नोटबंदी के शोर के बीच चुनाव आयोग ने फर्जी राजनीतिक दलों पर बहुत बड़ी कार्रवाई की है. 255 राजनीतिक दल एक साथ सूची से बाहर कर दिए गए हैं. अब ये दल पैसों की हेराफेरी नहीं कर पाएंगे. आयोग ने केंद्र से सिफारिश की है कि वह सीबीडीटी से इन सभी 255 फर्जी राजनीतिक दलों के अकाउंट की जांच करे. आप को जानकर आश्चर्य होगा कि सबसे ज्यादा 52 फर्जी राजनीतिक अकेले दिल्ली में हैं. ऐसे ही एक फर्जी दल का पता 17, अकबर रोड नई दिल्‍ली पंजीकृत है, जो वर्तमान में देश के गृह मंत्री का सरकारी आवास है. एक पार्टी जम्‍मू कश्‍मीर के सीआईडी के कार्यालय के पते पर रजिस्‍टर्ड है. उत्‍तर प्रदेश से 41, तमिलनाडु से 30, महाराष्‍ट्र से 24 फर्जी दल सामने आए हैं. आयोग के दस्तावेजों के मुताबिक इन 255 दलों ने 2005 से 2015 तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है. आयोग की इस कार्रवाई के बाद फर्जी राजनीतिक दलों को अब अन्‍य मान्‍यता प्राप्‍त की तरह टैक्‍स छूट नहीं मिलेगी. इससे पहले, चंदों के गलत इस्तेमाल की आशंका के कारण चुनाव आयोग ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को निर्देश दिया है कि वह ऐसी 255 पंजीकृत लेकिन गैर-मान्यता प्राप्त ...