Posts

Showing posts with the label बेनामी संपत्ति कुर्क

बेनामी संपत्ति पर कार्रवाई शुरू, करोड़ों के बैंक जमा कुर्क

Image
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी :फोटो साभार केंद्र ने कालाधन रखने वालों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू किया है. आयकर विभाग ने नई बेनामी विनिमय कानून के तहत देशभर में 42 मामलों में 87 नोटिस जारी किए हैं और करोड़ों की बैंक जमा कुर्क कर दिया है. इस कानून में भारी जुर्माना और अधिकतम सात साल के सश्रम कारावास के प्रावधान हैं. सरकार की पिछले साल आठ नवंबर की नोटबंदी के बाद विभाग ने सार्वजनिक इश्तहार दिया था जिसमें कहा गया था कि लोग किसी अन्य के बैंक खाते में बिना हिसाब-किताब वाले पुराने नोट जमा न करें. ऐसा करने वालों को सरकार ने कड़ी चेतावनी दी थी. यह भी कहा था कि उनकी इस हरकत पर बेनामी संपत्ति विनिमय अधिनियम, 1988 के तहत आपराधिक आरोप लगेंगे. यह कानून चल एवं अचल संपत्ति पर लागू है और एक नवंबर, 2016 को प्रभाव में आया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने एक विश्लेषण के हवाले से बताया-‘गहन जांच के बाद आयकर विभाग ने अधिनियम की धारा 24 (बेनामी विनिमय की संपत्ति पर नोटिस एवं कुर्की) के तहत 87 नोटिस जारी किए हैं. बेनामीदारों की कुल 42 संपत्तियां, जो बड़े पैमाने पर बैंक खातों में करोड़ों रुपये में ...