Posts

Showing posts with the label सैलरी

पिछले साल से कम वेतन बढ़ाएंगे कॉरपोरेट घराने, जानना नहीं चाहेंगे ?

Image
प्रतीकात्मक फोटो: साभार देश के कॉरपोरेट घराने इस साल अपने कर्मचारियों का वेतन औसतन 9.5 फीसदी बढ़ाएंगे. माना जा रहा है कि वेतन वृद्धि पर नोटबंदी का कोई बहुत नकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद कम ही है. बीते साल यह वृद्धि 10.2 रही है. ग्लोबल संस्था एऑन के वैश्विक प्रतिभा, सेवानिवृत्ति और स्वास्थ्य यूनिट एऑन हेविट के मुताबिक इस साल की अनुमानित वेतन वृद्धि पिछले साल के 10.2 फीसदी के मुकाबले थोड़ी कम है. बावजूद इसके भारत के तमाम औद्योगिक क्षेत्रों में एशिया के बाकी देशों के मुकाबले सबसे ज्यादा वेतन वृद्धि होगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान, सिंगापुर और चीन जैसे देश इस मामले में भारत से काफी पीछे रहेंगे. एऑन हेविट इंडिया के पार्टनर आनंदोरुप घोष ने कहा, "एशिया के बाकी देशों के मुकाबले भारत सबसे ज्यादा महंगाई समोजित वेतन वृद्धि हुई है. बाकी देशों में इसका औसत 2.5 फीसदी है, जबकि भारत में 6 फीसदी।" इस एजेंसी का अनुमान है कि वेतन वृद्धि के मामले में भारत 9.5 फ़ीसदी के साथ अव्वल रहेगा. दूसरे नंबर पर होगा चीन, जहाँ 6.9 फ़ीसदी वेतन वृद्धि का अनुमान है. सिंगापुर में यह वृद्धि 4.1 और जापा...