तमिलनाडु के नए सीएम और चाय की दुकान
तमिलनाडु के नए सीएम ओ पन्नीरसेल्वम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी में एक समानता है. दोनों ने कभी न कभी चाय की दुकान खोली और आज सीएम, पीएम हैं. जयललिता के निधन के बाद उनके विश्वस्त रहे मंत्री ओ पन्नीरसेल्वम को अन्नाद्रमुक ने पार्टी का नया नेता चुना और देर रात राज्यपाल सी विद्यासागर राव ने मुख्यमंत्री के रूप में उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई. पन्नीरसेल्वम 22 सितंबर से अनौपचारिक रूप से कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर रहे थे. पन्नीरसेल्वम थेवर समुदाय से हैं और दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं.पन्रनीरसेल्वम अपनी वफादारी वाली छवि की वजह से जाने जाते हैं. इससे पहले भी दो बार उस वक्त मुख्यमंत्री बने थे जब भ्रष्टाचार के मामलों के चलते जयललिता को पद से हटना पड़ा था. लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि ओ. पन्नीरसेल्वम चाय दुकान के मालिक थे और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह कभी चाय बेचा करते थे. ओ पन्नीरसेल्वम का जन्म 14 जनवरी 1951 को पेरियाकुलम हुआ था. 1970 में उन्होंने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर एक चाय स्टॉल भी खोला था. बाद में अपने दोस्त की म...