ओबामा ने दी इस बड़े देश को धमकी, साइबर हमले का खामियाजा भुगतना होगा
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा : फोटो साभार अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में रूस के दखल की चर्चा और अपनी खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट पर मौजूदा राष्ट्रपति बराक ओबामा ने जाँच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि रूस को इसका खामियाजा भुगतना होगा. व्हाइट हाउस ने यह भी दावा किया है कि ट्रंप को इस पूरे मामले की जानकारी थी. चूँकि, रूस के साइबर हमले से ट्रंप को मदद मिल रही थी और हिलेरी को नुकसान हो रहा था, इसलिए वे मौन थे. ओबामा ने कहा, रूसी हैकिंग हमलों की जांच के आदेश दिए गए हैं. मुझे अंतिम रिपोर्ट का इंतजार हैं. ओबामा ने नेशनल पब्लिक रेडियो पर एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे लगता है कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि जब कोई विदेशी सरकार हमारे चुनावों की निष्पक्षता प्रभावित करने की कोशिश करती है तो हमें कार्रवाई करने की जरूरत होती है और हम ऐसा करेंगे.' मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ओबामा ने कहा, 'समय और स्थान हम चुनेंगे. इनमें से कुछ तो पूरी तरह स्पष्ट और प्रचारित हो सकते हैं और कुछ के बारे में पता नहीं हो सकता.' ओबामा ने अमरीकी खुफिया एजेंसियों को हैैकिंग की पूर्ण समीक्षा करने औ...