Posts

Showing posts with the label अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: साइबर हमलों के आरोपों के बीच रूस ने दी चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव: साइबर हमलों के आरोपों के बीच रूस ने दी चेतावनी

Image
रुसी राष्ट्रपति पुतिन : फोटो साभार अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में साइबर हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. ओबामा ने जाँच के आदेश दिए तो हिलेरी ने पुतिन पर हमला बोल दिया. इन आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच रूस ने भी चुप्पी तोड़ दी है और चुनौती देते हुए कहा है कि या तो अमेरिका आरोपों को साबित करने या फिर चुप रहे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्रेमलिन के प्रवक्ता दमित्री पेस्कोव ने संवाददाताओं से कहा कि रूस कई बार हैकिंग के आरोप से इनकार कर चुका है, बावजूद इसके आरोपों का दौर जारी है और कतई ठीक नहीं है. अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस मसले के जाँच के आदेश पहले ही दिए हैं. ओबामा ने यह भी कहा है कि यह रिपोर्ट 20 जनवरी से पहले मेरे सामने होगी और अगर गड़बड़ी सच साबित हुई तो रूस को इसके परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा. ओबामा के इस आदेश के बाद राष्ट्रपति चुनाव में हार का स्वाद चखने वाली डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने भी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर हार का ठीकरा फोड़ा है. उन्होंने इसके लिए रूस द्वारा की गई हैकिंग को जिम्मेदार ठहराया है. क्लिंटन ने पार्टी को आर्थिक मदद ...