दामाद के सहारे कैसे अमेरिका पर राज करेंगे ट्रंप, जानना चाहेंगे आप ?
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति अपने दामाद कुशनर के साथ : फ़ाइल फोटो :साभार अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी परिवार मोह से बच नहीं पाए. एक आम हिन्दुस्तानी की तरह फैसला लेते हुए उन्होंने दामाद जैरेड कुशनर को व्हाइट हाउस का वरिष्ठ सलाहकार बनाया है. कुशनर पेशे से प्रॉपर्टी डेवलपर और प्रकाशक हैं. ट्रंप ने कानून और नैतिकता से संबंधित चिंताओं को भी इस मामले में दरकिनार ही कर दिया है. कुशनर, ट्रंप के चुनावी अभियान कार्यक्रम का हिस्सा थे. उनके पास कोई राजनीतिक अनुभव नहीं है. नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के बदलाव दल के बयान के मुताबिक, फ़ोर्ब्स का अनुमान है कि कुशनर अपने अभिभावकों और भाई के साथ संयुक्त रूप से करीब 1.8 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं. वह प्रशासन में अपनी सेवाएं देने के एवज में वेतन नहीं लेंगे. बयान में कहा गया है कि 35 वर्षीय जैरेड व्हाइट हाउस चीफ ऑफ स्टाफ राइनस प्रीबस और मुख्य रणनीतिकार स्टीव बैनन के साथ मिलकर ट्रंप के एजेंडे को कार्यान्वित करेंगे. ट्रंप ने घोषणा की थी कि अभियान और बदलाव के दौरान जैरेड एक विश्वसनीय सलाहकार रहे और अपने प्रशासन मे...