नोटबंदी पर बोले तो कानूनी कार्रवाई तय: भाजपा ने किसे दी यह धमकी ? पढ़ें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पर राहुल गांधी एवं कांग्रेस नेताओं के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कानूनी कार्रवाई की धमकी दी है. भाजपा ने कहा-कांग्रेस पार्टी के पास अगर कोई सबूत है तो सामने लाए. वरना रोज-रोज झूठे, बेबुनियाद और शर्मानाक आरोप लगाने से बाज आये. भाजपा ने कांग्रेस नीत पिछली यूपीए सरकार के दौरान हुए टूजी स्पेक्ट्रम, कोयला ब्लाक आवंटन समेत अन्य घोटालों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार करने वालों की सबसे बड़ी संरक्षक रही है और ऐसे भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई से वह तिलमिला गई है, लेकिन भ्रष्टाचार एवं भ्रष्ट लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं रुकेगी. भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा-रोज रोज झूठे आरोपों से कांग्रेस पार्टी की परेशानी समझ में आती है. कांग्रेस पार्टी के पास कोई सबूत हो तो सामने लाए. अगर नहीं हैं तो तरीके से बात करे. वरना बेबुनियाद आरोप लगने पर कानून के तहत जो कार्रवाई होती है, हम उस पर विचार करेंगे. राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि रोज झ...