लखनऊ-दिल्ली बाया आगरा कम हुई दूरी, एक्सप्रेसवे आज से शुरू
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर बने टोल प्लाजा की तस्वीर : साभार 13 हजार करोड़ रुपये की लागत से महज दो वर्ष में तैयार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे शुक्रवार ,23 दिसम्बर से आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है. अभी इस एक्सप्रेस वे पर छोटी गाड़ियों को ही प्रवेश दिया जाएगा. ट्रक और बसों के प्रवेश की अनुमति नहीं है. 302 किलो मीटर वाला देश के सबसे लंबे इस ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे के जरिये लखनऊ से आगरा तक की दूरी छह घंटे के बजाय महज साढ़े तीन घंटे में पूरी की जा सकेगी. यह मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में प्रचारित किया गया है. एक्सप्रेस वे पर 100 से 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से राजधानी से उन्नाव, कानपुर, हरदोई, कन्नौज, औरैया, इटावा, मैनपुरी, फिरोजाबाद जिलों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है. इस एक्सप्रेस से आगरा और वहां से 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेस वे पकड़कर दिल्ली महज ढाई घंटे में पहुचा जा सकता है. यानी प्रदेश की राजधानी से देश की राजधानी अब महज छह घंटे ही दूर रह गई है. एक्सप्रेस वे पर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने कई तरह के उपाय किए हैं. एक्सप...