वैश्विक आतंकी हमजा के बारें में कुछ ख़ास बातें, आप भी जानिए
अमेरिका ने इसी हमजा को घोषित किया वैश्विक आतंकी: फ़ाइल फोटो :साभार अमेरिका ने आतंकी ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया है. ऐसे में बरबस उसके बारे में जानने की इच्छा किसी की भी हो सकती है. आप भी जानिए आखिर कौन है हमजा? कैसे बना आतंकी सरगना? क्या है उसकी भूमिका? सर्वविदित है कि उसके पिता अलकायदा संस्थापक ओसमा बिन लादेन को अमेरिका ने एक गुप्त आपरेशन में 2011 में मार गिराया था. वह उस ज़माने में पाकिस्तान में छिपा हुआ था. अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, हमजा बिन लादेन एक बड़ा खतरा बनकर उभरा है. उसने अमेरिकी नागरिकों को घर में घुसकर मारने की धमकी भी दी है. साल 2015 में हमजा का एक ऑडियो सामने आया था जिसमें वह पश्चिमी देशों की राजधानियों में आतंकी हमले कराने की बात कहते सुना गया था. बीते साल भी उसका एक ऑडियो सामने आया जिसमें वह अमेरिका से बदला लेने की धमकी दे रहा है. हमजा ने आतंकियों से ग्रुप में हमला करने के बजाय अलग-अलग और अकेले किसी जगह को निशाना बनाने की अपील की थी. उसने अमेरिका, फ्रांस, इजराइल को निशाना बनाने को कहा. हमजा ओसामा ...