क्रिकेट की इस ऐतिहासिक जीत के गवाह नहीं बनेंगे आप, पढ़िए पूरी विजय गाथा यहीं
इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत: फोटो साभार चेन्नई में भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच टेस्ट मैच की सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया. पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को एक पारी और 75 रन से शिकस्त दी. इसी के साथ विराट की सेना ने 4-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है. इंग्लैड के खिलाफ क्रिकेट इतिहास में यह पहला मौका है जब भारत ने उसे 4-0 मात दी है. इस मुकाबले में तिहरा शतक जमाने वाले करुण नायर को 'मैन ऑफ द मैच' के खिताब से नवाजा गया और कप्तान विराट कोहली 'मैन ऑफ द सीरीज' रहे. इस मुकाबले में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 477 रनों का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में भारत ने अपने टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा 759 रनों का विशाल स्कोर बनाया. इस आधार पर भारतीय टीम को 282 रनों की बढत हासिल हुई थी. लेकिन खेल के पांचवें दिन इंग्लैंड की पूरी टीम 207 रन पर ऑल आउट हो गई. इस मुकाबले में भारत की तरफ से करुण नायर ने तिहरा शतक लगाकर इतिहास रचा. बना सर्वोच्च स्कोर टीम इंडिया ने टेस्ट मैचों का अपना एक पारी का सबसे बड़ा स्कोर ब...